HPBOSE Exam Schedule 2026: शैक्षणिक सत्र के अंत में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का समय करीब आने लगा है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आगामी सत्र के लिए कक्षा 3, कक्षा 5 और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल (Exam Schedule) जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी इस शेड्यूल के सामने आने के बाद अब स्कूलों और छात्रों ने अपनी अंतिम दौर की तैयारी शुरू कर दी है। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी और समय-सारणी को लेकर परिवार में एक अलग ही अनुशासन देखने को मिलेगा। इस बीच छात्रों और उनके अभिभावक एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ पर जाकर एग्जाम शेड्यूल का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
HPBOSE Exam Schedule 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
HPBOSE Exam Schedule 2026
परीक्षा का शेड्यूल और मुख्य तिथियां
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक और मध्य स्तर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी।
| कक्षा | परीक्षा तिथियां | परीक्षा का समय |
| तीसरी | 14 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तक | प्रातः 09:45 से दोपहर 01:00 बजे तक |
| पांचवीं | 14 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तक | प्रातः 09:45 से दोपहर 01:00 बजे तक |
| आठवीं | 09 दिसंबर 2026 से 18 दिसंबर 2026 तक | प्रातः 09:45 से दोपहर 01:00 बजे तक |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -RSSB JE के 1909 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू
अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी बातें
छात्र और उनके अभिभावक को सलाह है कि वह HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपनी कक्षा के अनुसार पूरा टाइम-टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, अधिकांश परीक्षाएं सुबह के सत्र में आयोजित की जाती हैं, ताकि छात्र ठंडे मौसम में धूप खिलने के साथ आसानी से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। साथ ही छात्रों को सलाह है कि वह परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा।
बच्चों की तैयारी और मानसिक तनाव को कैसे दूर करें?
अब जब परीक्षा की तारीखें सामने आ चुकी हैं, तो नया पाठ्यक्रम पढ़ने के बजाय पुराने अध्यायों के रिवीजन और सैंपल पेपर हल करने पर अधिक ध्यान दें। परीक्षा के दिनों में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव न बढ़ाएं। उन्हें पर्याप्त नींद लेने दें और पौष्टिक आहार दें ताकि उनका स्वास्थ्य और मानसिक फोकस एकदम दुरुस्त रहे।
