आज से ठीक एक महीने बाद होगा NEET UG Exam, 30 दिन में ऐसे बनाएं सॉलिड रणनीति

NEET Paper Leak : जून 21 को नीट यूजी री एग्जाम करवाया जाएगा। इस बीच छात्र काफी मानसिक दबाव में हैं और उन्हें मेंटली फ्री होकर तैयारी करने की सख्त जरूरत है। चलिये इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे नीट री-एग्जाम की तैयारी को बेहतर दिशा दे सकते हैं...

Neet UG Re Exam : नीट यूजी री एग्जाम आज से ठीक 30 दिन बाद होने वाला है। ऐसे में छात्रों के पास सिर्फ 1 ही महीना बचा है। नीट एग्जाम के कैंसिल होने के बाद तमाम छात्र हैं, जो काफी तनाव में हैं। ऐसे में मानसिक दबाव और तनाव के बीच एग्जाम देना छात्रों के लिए काफी परेशानी भरा हो सकता है। इस बीच हम आपको टाइम मैनेजमेंट (NEET UG Time Managment) और प्लानिंग की ऐसी टिप्स (NEET UG Exam Tips) बताएंगे, जिससे आने वाले एक महीने को आप अच्छी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिये जानते हैं नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam) के लिए बचे 30 दिनों को आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और नीट यूजी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं...

NEET UG Re Exam

NEET UG Re Exam

एक प्रॉपर शेड्यूल है बेहद जरूरी

सबसे पहले तो आने वाले एक महीने के लिए अपना एक प्रॉपर शेड्यूल बना लें। कमर कस लें कि आप इस 30 दिन के शेड्यूल को अच्छी तरह से फॉलो करें। ये समय मॉक पेपर्स को हल करने के लिए काफी अच्छा है। ऐसे में अपने मॉक पेपर को हल करें और देखें कि आपके क्या मजबूत प्वॉइंट्स हैं और क्या कमजोर। अपने कमजोर प्वाइंट्स पर काम करें और ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें। फिर देखें कि आप क्या ठीक कर सकते हैं।

End of Feed