DU के SRCC कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन, जानें कट-ऑफ, मार्क्स और एडमिशन प्रोसेस

DU का SRCC कॉलेज कॉमर्स और इकोनॉमिक्स के लिए सबसे प्रसिद्ध संस्थान है। लाखों छात्र यहां प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। आइए आपको यहां की एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताएं।

SRCC Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में 91 एफिलिएटेड कॉलेज हैं। हर कॉलेज में गुणवत्ता शिक्षा दी जाती है। लेकिन कुछ संस्थान कुछ कोर्स के लिए यहां सबसे प्रसिद्ध माने जाते हैं। अगर आप कॉमर्स के इकोनॉमिक्स के साथ हैं और आगे बीकॉम या बीए इकोनॉमिक्स में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स आपकी कॉलेज लिस्ट में टॉप पर जरूर होगा। अगर आप भी यहां एडमिशन लेना चाहते हैं, लेकिन प्रोसेस के बारे में नहीं पता है तो आइए आपको SRCC में एडमिशन कैसे मिलता है, कितने अंक जरूरी है, प्लेसमेंट आदि के बारे में विस्तार से बताएं।

SRCC

DU के SRCC कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन (Photo - AI)

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कब बना था?

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉर्थ कैंपस में स्थित SRCC की स्थापना 1926 में हुई थी। इस संस्थान को लाल श्री राम द्वारा स्थापित किया गया था। यह कॉमर्स और इकोनॉमिक्स के लिए सबसे प्रसिद्ध माना जाता है।

End of Feed