Delhi School of Economics, जो डी-स्कूल और डीएसई के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह संस्थान अपने वर्ल्ड क्लास एजुकेशन के लिए जाना जाता है। इकोनॉमिक्स पढ़ने वाले और इसमें करियर बनाने की इच्छा रखने वाले हर छात्र का सपना इस प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का होता है। हर साल इस संस्थान में पढ़ने का सपने लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अगर आप भी इकोनॉमिक्स के लिए प्रसिद्ध भारत के टॉप संस्थान DSE में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए इस संस्थान, यहां से पढ़े दिग्गजों के साथ यहां एडमिशन कैसे मिलता है आदि के बारे में विस्तार से जानें -
दिल्ली के DSE में कैसे मिलता है एडमिशन
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का इतिहास
डी स्कूल के नाम से प्रसिद्ध दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इस संस्थान की स्थापना 1949 में वी. के. आर. वी राव ने की थी। बता दें कि इसके पहले अध्यक्ष के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बने थे। उनके द्वारा ही 1956 में इस संस्थान के मुख्य भवन यानी बिरला भवन का उद्घाटन किया गया था। बता दें कि शुरुआत में यह एक स्वतंत्र संस्थान था, लेकिन 1957 में इसे पूरी तरह से दिल्ली विश्वविद्यालय में विलय किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - अंबेडकर और वीर सावरकर ने की थी इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, जानें 169 साल पुराने इस विश्वविद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन
DSE में कैसे मिलता है एडमिशन?
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली सीयूईटी परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इस परीक्षा की रैंक के आधार पर छात्र डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) में हिस्सा लेते हैं और उसके माध्यम से यहां प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
DSE का प्लेसमेंट पैकेज कितना है?
डी-स्कूल में हर साल एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश की बड़ी और दिग्गज कंपनियां आती हैं और छात्रों को नौकरियां प्रदान करती है। बता दें कि डीएसई का औसत प्लेसमेंट पैकेज 10 लाख से 20 लाख रुपये प्रति-वर्ष है। यहां उच्चतम पैकेज 25 से 40 लाख रुपये प्रति वर्ष तक जाता है।
DSE में कौन-कौन से कोर्स हैं?
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में यूजी कोर्स के साथ पीजी और पीएचडी कोर्स भी उपलब्ध है। जिसमें इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी भुगोल, एमबीए शामिल है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - DU के St. Stephen's College में कैसे मिलता है एडमिशन? जानें में 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए
DSE किन विषयों के लिए प्रसिद्ध है?
डी स्कूल यानी डीएसई वर्तमान समय में केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी और भूगोल बेस्ट प्रशिक्षण और अनुसंधान यानी रिसर्च के लिए सेंटर और एक्सीलेंस के रूप में जाना जाता है।
DSE से किन महान हस्तियों ने की पढ़ाई?
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स वही संस्थान है, जहां से नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, जगदीश भगवती और सुखामाया चक्रवर्ती जैसे दिग्गजों ने शिक्षा प्राप्त की है।
