CBSE Result on DigiLocker: अपनी मार्कशीट डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक? पिन से ऐसे एक्टिव करें अपना अकाउंट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 10, 2023, 11:39 PM IST

How to check CBSE Result on DigiLocker: सीबीएसई परिणाम 2023 जल्द ही जारी होगा। डिजीलॉकर से सीबीएसई 10वीं 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें, इस निर्देश के साथ बोर्ड ने स्कूलों को नोटिस भेजा है। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अकाउंट एक्टिवेट करना होगा। ऐसा करने के तरीके डायरेक्ट लिंक भी जारी किया गया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2023 अब जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसके अलावा आधिकारिक नोटिस कल सुबह तक और रिजल्ट कल या परसों तक जारी हो सकता है। सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12 के रिजल्ट 2023 के मार्क शीट और पासिंग सर्टिफिकेट छात्रों के लिए डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे। छात्र केवल अपने सीबीएसई परिणाम डिजिलॉकर खातों को एक्टिव करके अपने परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board Result Marksheet on Digilocker

डिजिलॉकर सीबीएसई रिजल्ट मार्कशीट

छात्र और माता-पिता कृपया ध्यान दें कि उन्हें अपने डिजिलॉकर अकाउंट को सक्रिय करने के लिए 6 अंकों के सुरक्षा पिन की जरूरत होगी। इस डिजिलॉकर सुरक्षा पिन को बोर्ड से जुड़े स्कूलों के साथ साझा किया है। स्कूलों को भी छात्रों के साथ इसे साझा करने का निर्देश दिया गया है।

End of Feed