Interview Tips: जॉब इंटरव्यू के दौरान हायरिंग मैनेजर या एचआर (HR) अक्सर एक ऐसा सवाल पूछते हैं जो देखने में आसान लगता है, लेकिन इसका सटीक उत्तर देना कई उम्मीदवारों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है—"What Makes You Unique?" (आप में ऐसी क्या खास बात है जो आपको दूसरों से अलग बनाती है?)। इस प्रश्न के जरिए इंटरव्यूअर यह जानना चाहते हैं कि समान डिग्री और अनुभव रखने वाले दर्जनों उम्मीदवारों के बीच आपको ही क्यों चुना जाए। बिना तैयारी के दिया गया सामान्य जवाब का इंटरव्यू पर कोई प्रभाव नहीं होता है, जबकि ठोस उदाहरणों से जुड़ा आंसर आपकी दावेदारी को मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इंटरव्यू के दौरान बिना कंफ्यूज हुए, दूसरों से अलग बनाने वाले सवाल का जवाब प्रभावी ढंग से दे सकें।
"What Makes You Unique?" इंटरव्यू के इस सवाल कैसे दें जवाब (Photo - AI/Newsroom Verified)
इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछते हैं?
आप में ऐसी क्या खास बात है जो आपको दूसरों से अलग बनाती है? इस सवाल के लिए जवाब तैयार करने से पहले आपके लिए रिक्रूटर की सोच को समझना जरूरी है, ताकि आप उसके अनुसार एक बेहतर जवाब तैयार कर सकें।
आपकी USP पहचानना - वे जानना चाहते हैं कि आपके पास ऐसा कौन-सा विशेष कौशल, अनुभव या दृष्टिकोण है जो टीम के लिए वैल्यूबल हो सकते हैं।
आत्म-जागरूकता की जांच - जो उम्मीदवार अपनी ताकत और कार्यशैली को स्पष्ट रूप से समझता है, वह काम के दौरान भी बेहतर निर्णय ले पाता है।
जॉब रोल से जुड़ाव - इंटरव्यूअर यह देखना चाहते हैं कि आपकी खासियत कंपनी की मौजूदा जरूरतों और भूमिका की चुनौतियों को सुलझाने में कितनी उपयोगी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET February 2027 के लिए जरूरी दस्तावेज की लिस्ट
इन स्टेप से तैयार करें एक असरदार जवाब
जॉब डिस्क्रिप्शन की मुख्य जरूरतों को समझें
जवाब तैयार करने से पहले पद की जिम्मेदारियों को ध्यान से पढ़ें। देखें कि कंपनी किस समस्या को हल करने के लिए हायरिंग कर रही है—जैसे डेटा एनालिटिक्स, कलाइंट हैंडलिंग, तेज एग्जीक्यूशन या क्रॉस-फंक्शनल तालमेल।
दो या तीन स्किल्स का अनोखा संयोजन चुनें
अक्सर किसी एक स्किल्स के बजाय दो अलग-अलग कौशलों का मेल व्यक्ति को अधिक खास बनाता है। उदाहरण के लिए, तकनीकी समझ के साथ सरल और अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल, या या समय-सीमा का सख्त अनुशासन व्यक्ति को खास बनाता है।
अपने दावे को वास्तविक उदाहरण से जोड़ें
केवल "मैं मेहनती और टीम प्लेयर हूं" कहने के बजाय कोई छोटा उदाहरण दें कि आपकी उस खासियत ने किसी प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप या पिछली नौकरी में क्या सकारात्मक परिणाम दिलाया है।
जवाब को कंपनी के लाभ से जोड़कर समाप्त करें
अपने जवाब के अंत में यह स्पष्ट करें कि आपकी यह विशेषता इस नई भूमिका में टीम के लक्ष्यों को हासिल करने में कैसे मदद करेगी। अंत में यह आपके जवाब को और असरदार बनाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-DU मिरांडा हाउस ने छात्रों के लिए शुरू किए 15 नए सर्टिफिकेट कोर्स
फ्रेशर और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए एग्जांपल
फ्रेशर से लेकर अनुभवी उम्मीदवारों तक यह सवाल पूछा जाता है। ऐसे में आप नीचे दिए एग्जांपल के माध्यम से एक सटीक जवाब तैयार कर सकते हैं। बस आपको ऊपर दी गई टिप्स का ध्यान रखना है और उसके आधार पर जवाब तैयार करना है। आत्मविश्वास के साथ सरल भाषा में दिया गया आंसर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स दिखाता है।
एग्जांपल 1 - फ्रेशर उम्मीदवार के लिए
"मेरी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मैं किसी भी नए विषय या टूल को तेजी से सीखकर उसे व्यावहारिक रूप में लागू कर सकता/सकती हूं। कॉलेज के दौरान मैंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दो लाइव प्रोजेक्ट्स और एक इंटर्नशिप में काम किया, जहां मुझे सीमित समय में डेटा विश्लेषण और प्रेजेंटेशन तैयार करने की जिम्मेदारी मिली। सीखने की यह ललक और समय प्रबंधन की आदत मुझे इस भूमिका में जल्दी ढलने और टीम के काम में शुरुआती दिन से योगदान देने में मदद करेगी।"
एग्जांपल 2 - अनुभवी प्रोफेशनल के लिए
"मुझे जो चीज अलग बनाती है, वह है तकनीकी और व्यावसायिक दृष्टिकोण के बीच संतुलन बनाने की क्षमता। पिछले तीन वर्षों के अनुभव में मैंने न केवल प्रोजेक्ट डिलीवरी पर काम किया, बल्कि क्लाइंट की जरूरतों को समझकर प्रक्रियाओं को सरल भी बनाया, जिससे टीम के समय की बचत हुई। मैं इस भूमिका में भी समस्याओं को केवल तकनीकी नजरिए से नहीं, बल्कि पूरे बिजनेस और ग्राहक अनुभव के नजरिए से हल करने में मदद कर सकता/सकती हूं।"
एग्जांपल 3 - कम्युनिकेशन या क्रिएटिव रोल के लिए
"मेरी विशेषता यह है कि मैं जटिल जानकारी को सरल, स्पष्ट और पाठक-अनुकूल भाषा में प्रस्तुत कर सकता/सकती हूं। साथ ही मैं रचनात्मकता के साथ-साथ डेटा और डेडलाइन का भी पूरा ध्यान रखता/रखती हूं। इससे कंटेंट न केवल आकर्षक बनता है, बल्कि तय लक्ष्य और गुणवत्ता मानकों पर भी खरा उतरता है।"
जवाब देते समय किन गलतियों से बचें?
इंटरव्यू के दौरान किसी भी प्रश्न का उत्तर देते हुए उम्मीदवार को कुछ गलतियों से बचने की आवश्यकता होती है। इसमें आपको ध्यान रखना चाहिए कि उत्तर देते हुए स्किल्स अधिक होने का घमंड नहीं होना चाहिए। उम्मीदवार को खुद को "सर्वश्रेष्ठ" या दूसरों से बेहतर बताने के बजाय अपने काम और परिणामों पर बात करनी चाहिए। इसके साथ "हार्डवर्किंग", "पंचुअल" या "पॉजिटिव" जैसे शब्दों के साथ करते हुए हमेशा छोटे उदाहरण जोड़ें। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका उत्तर 45 से 60 सेकेंड में खत्म हो जाए। छोटा और सटीक जवाब आपको बेहतर बनाता है।
