Interview Question Answer: कॉर्पोरेट जगत में जब आप एक नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जाते हैं, तो एचआर (HR) या हायरिंग मैनेजर आपकी पिछली सैलरी स्लिप और करियर ग्रोथ पर बारीकी से नजर रखते हैं। ऐसे में कई बार उम्मीदवारों से एक बेहद संवेदनशील और असहज कर देने वाला सवाल पूछ लिया जाता है—"Why didn't you get an appraisal in your previous role?" (यानी आपको पिछली कंपनी में अप्रेजल या सैलरी हाइक क्यों नहीं मिली?)। यह सवाल सुनते ही कई प्रोफेशनल्स घबरा जाते हैं और अपनी पुरानी कंपनी की बुराई करने लगते हैं, जो इंटरव्यू में सबसे बड़ी गलती साबित होती है। यह कहना गलत नही है कि अप्रेजल न मिलना इस सोच को हवा देता है कि 'आपका काम अच्छा नहीं था' या 'आप अपने टारगेट पूरे नहीं कर पाए' इस वजह से कंपनी ने आपको अप्रेजल नहीं दिया है। लेकिन कई बार आपकी सोच से हटकर इस सवाल को केवल आपके आंसर करने की तरीके, आत्मविश्वास और इसके पीछे की असली वजह को समझना होगा।
इंटरव्यू में 'Why didn't you get an Appraisal? (Photo - AI/Newsroom Verified)
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें कंपनी द्वारा किसी भी कारण से अप्रेजल नहीं मिला है और आप दूसरी कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो यह सवाल आपसे पूछे जाना लाजमी है। ऐसे में आपको इसक सवाल की तैयारी करने की जरूरत है। तो आइए आज आपको इस सवाल के पीछे के मकसद के साथ यह बताएं की आपको इसका जवाब तैयार कैसे करना है।
इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछते हैं?
इंटरव्यू के लिए Why didn't you get an Appraisal? सवाल के जवाब को तैयार करने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि हायरिंग मैनेजर इससे क्या जानना चाहते हैं। मुख्य तौर पर इस सवाल के माध्यम से पिछली परफॉर्मेंस को समझना बेहद जरूरी होता है। इस सवाल के जरिए वह मुख्य रूप से तीन बातों का आकलन करते हैं -
- क्या अप्रेजल न मिलने का कारण आपकी व्यक्तिगत परफॉर्मेंस थी या कंपनी की आंतरिक नीतियां?
- आप कठिन या निराशाजनक परिस्थितियों को कितनी परिपक्वता और सकारात्मकता के साथ संभालते हैं?
- क्या आप अपनी कमियों को स्वीकार कर उनसे सीखने का जज्बा रखते हैं?
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंटरव्यू में 'What is Your Notice Period?' सवाल का सही जवाब कैसे दें?
इन तीन स्टेप को फॉलो कर तैयार करें उत्तर
इस तरह के संवेदनशील और घुमावदार सवालों का जवाब देने के लिए आपको हमेशा एक पेशेवर ढांचे यानी फ्रेमवर्क का पालन करना जरूरी है। इस संवेदनशील सवाल के जवाब के लिए आप एक असरदार 3-स्टेप फॉर्मूला अपना सकते हैं। जो इस प्रकार है -
चरण 1: पारदर्शिता और तथ्य
सबसे पहले बिना किसी झिझक के वास्तविक और तार्किक कारण बताएं। यदि कारण कंपनी की नीतियां या बजट था, तो उसे स्पष्ट करें।
चरण 2: व्यक्तिगत स्वामित्व और सकारात्मकता
यह स्पष्ट करें कि भले ही अप्रेजल नहीं मिला, लेकिन आपने अपने काम से समझौता नहीं किया और पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
चरण 3: भविष्य पर फोकस
अपनी बात को इस पर खत्म करें कि अब आप एक ऐसे माहौल में काम करना चाहते हैं जहाँ आपके काम और कौशल का उचित मूल्यांकन हो सके।
सैंपल आंसर
हर व्यक्ति के मामले में अप्रेजल न मिलने की वजह अलग हो सकती है। अपनी वास्तविक स्थिति के अनुसार नीचे दिए गए तरीकों से अपना जवाब तैयार करें -
1. कंपनी में अप्रेजल फ्रीज या बजट की समस्या
"Due to organizational restructuring and budget constraints last year, the company implemented a freeze on appraisals across my entire department, despite strong individual performance." (पिछले साल संगठनात्मक पुनर्गठन और बजट की कमी के कारण, कंपनी ने मजबूत व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद, मेरे पूरे विभाग में मूल्यांकन पर रोक लगा दी थी।)
"In my previous organization, the management had put annual appraisals on hold due to broader budget restructuring across the team. While it was initially disappointing, I stayed focused on my deliverables, continued learning new tools, and ensured all my project targets were met on time. Now, I am looking for an opportunity where my consistent performance and skills align with long-term career and financial growth." (मेरी पिछली संस्था में टीम स्तर पर बजट रीस्ट्रक्चरिंग के कारण प्रबंधन ने वार्षिक अप्रेजल पर अस्थायी रोक लगा दी थी। हालांकि शुरुआत में यह थोड़ा निराशाजनक था, लेकिन मैंने अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा, नए टूल्स सीखे और समय पर अपने सभी प्रोजेक्ट लक्ष्य पूरे किए। अब मैं एक ऐसे अवसर की तलाश में हूँ जहाँ मेरा निरंतर प्रदर्शन और कौशल दीर्घकालिक करियर व वित्तीय विकास के साथ आगे बढ़ सके।)
2. अप्रैल/अप्रेजल साइकिल से पहले ज्वाइन करना
"I joined the organization mid-year, and as per company policy, employees needed to complete a full 12-month cycle to be eligible for the annual review." (मैं साल के बीच में इस संस्था से जुड़ा था, और कंपनी की नीति के अनुसार, वार्षिक समीक्षा के लिए पात्र होने के लिए कर्मचारियों को पूरे 12 महीने का कार्यकाल पूरा करना आवश्यक था।)
3. परफॉर्मेंस फीडबैक या नई स्किल्स से जुड़ा कारण
"My manager highlighted a couple of areas where I needed to take more ownership in cross-functional projects. I took that feedback constructively, upskilled myself, and delivered two major projects successfully in the following quarter." (मेरे मैनेजर ने कुछ ऐसे क्षेत्रों की ओर इशारा किया जहां मुझे क्रॉस-फंक्शनल प्रोजेक्ट्स में अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत थी। मैंने इस फीडबैक को सकारात्मक रूप से लिया, अपने कौशल को बेहतर बनाया, और अगली तिमाही में दो बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया।)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
जवाब देते समय किन गलतियों से बचें?
इस प्रश्न का उत्तर देते हुए अक्सर जो गलकी उम्मीदवारों द्वारा की जाती है वह होती है कंपनी की बुराई। उम्मीदवारों को "मेरे मैनेजर पक्षपाती थे" या "कंपनी की राजनीति के कारण मुझे हाइक नहीं मिली"— इस तरह के नकारात्मक वाक्यों से पूरी तरह बचने की जरूरत है। इससे आपकी छवि एक शिकायत करने वाले कर्मचारी की बनती है। केवल सच और तार्किक कारण ही बताएं। आपकी सच्चाई, आत्मविश्वास और भविष्य की ओर देखने का सकारात्मक दृष्टिकोण ही इंटरव्यूअर का भरोसा जीत सकता है।
