इंटरव्यू में 'What are Your Salary Expectations?' सवाल का जवाब कैसे दें? सही अप्रोच से तय होगी आपकी सही वैल्यू

Interview Question Answer: इंटरव्यू के दौरान एक कॉमन सा सवाल What are Your Salary Expectations अक्सर पूछा जाता है। यह सवाल कैंडिडेट में झिझक और गलत जवाब देने की स्थिति बनाता है। तो आइए आज इसके सटीक आंसर देने की ट्रिक्स और टिप्स आपको बताएं, ताकि आपका जवाब आपको सिलेक्शन के और करीब ले जाए।

Interview Question Answer: जब भी कोई कैंडिडेट जॉब इंटरव्यू में बैठता है तो ढेरों सवालों के बीच एक सवाल है, जो अक्सर पूछा जाता है— "What are your salary expectations?" (आपकी सैलरी को लेकर क्या उम्मीदें हैं?)। भले ही आपने हर सवाल के जवाब सही और सटीक दिए हो, लेकिन यह सवाल अच्छे-अच्छो के पसीने छुड़ा देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गलत आंकड़ा बताने पर या तो आप मार्केट वैल्यू से कम पर सेलेक्ट हो सकते हैं, या फिर ज्यादा मांगकर रेस से बाहर हो सकते हैं। अगर आपको भी नहीं पता कि इंटरव्यू के दौरान इस तरह के सवाल का जवाब कैसे दें कि आप सिलेक्शन के और करीब जा सके, तो परेशान मत होइए। आज इस स्टोरी में जानते हैं कि What are your salary expectations? का सटीक जवाब कैसे देना है।

What are Your Salary Expectations

What are Your Salary Expectations (Photo - AI/Newsroom Verified)

इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछता है?

सैलरी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब कैसे देना है, यह जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि सवाल पूछे जाने के पीछे इंटरव्यूअर की मंशा क्या है। बता दें कि इस सवाल का मुख्य मकसद यह जानना होता है कि क्या आपका बजट कंपनी के बजट से मेल खाता है और आप अपनी प्रोफेशनल वैल्यू को कितना समझते हैं। सही और रणनीतिक जवाब देकर आप न केवल अपना आत्मविश्वास दिखा सकते हैं, बल्कि एक बेहतरीन पैकेज भी हासिल कर सकते है।

End of Feed