Interview Question Answer: चाहे आप फ्रेशर हों या अनुभवी पेशेवर, कॅरियर के किसी भी पड़ाव पर, जॉब इंटरव्यू की शुरुआत अकसर एक बेहद ही आम से लगने वाले सवाल से होती है— "Walk Me Through Your Resume" (यानी अपने रिज्यूमे के बारे में विस्तार से बताएं)। Tell me About Your Self प्रश्न के साथ इंटरव्यू में जो अगला प्रश्न पूछा जाता है वह 'वॉक मी थ्रू योर सीवी/रेज्यूमे' ही होता है। यह सवाल जितना आसान लगता है, आपके चयन के लिए उतना ही निर्णायक भी होता है।
Walk Me Through Your Resume (Photo - AI/Newsroom Verified)
इंटरव्यूअर्स इस ओपन-एंडेड सवाल के जरिए आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स, आत्मविश्वास और आपके पेशेवर सफर को संक्षेप में समझने की कोशिश करते हैं। इस सवाल का सही जवाब देकर आप इंटरव्यू की शुरुआत में ही एक सकारात्मक और मजबूत प्रभाव छोड़ सकते हैं। अगर आप भी किस इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो इस सवाल का प्रभावी तरीके से जवाब कैसे दिया जाए, के बारे में जानते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- "What Motivated You to Apply for this Position?" इंटरव्यू में इस सवाल का कैसे दें स्मार्ट जवाब? जानें तरीका और बेहतरीन उदाहरण
क्यों पूछा जाता है यह सवाल और इसका उद्देश्य क्या है?
Walk Me Through Your Resume सवाल का जवाब कैसे देना है, इसके लिए किन टेक्निक्स का इस्तेमाल करना है आदि के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि इस सवाल के पीछे का मुख्य उद्देश्य क्या है? इंटरव्यूअर क्या जानना चाहता है या क्या चेक कर रहा है?
क्यूनिकेशन स्किल्स आप अपनी बात को कितनी स्पष्टता और क्रमबद्ध तरीके से रखते हैं।
संक्षिप्त और प्रासंगिक जानकारी आप अपने करियर के सफर में से सबसे महत्वपूर्ण और काम की बातें कितनी जल्दी चुनकर बता पाते हैं।
आत्मविश्वास आप अपने अब तक के काम और उपलब्धियों को लेकर कितने आश्वस्त हैं।
उत्तर देने की PPF फार्मूला
आप सोच रहे होंगे की इस सवाल का जवाब देने के लिए जो पीपीएफ फार्मूला इस्तेमाल करने की बात की जा रही है, आखिर ये है क्या? इसकी फुल फॉर्म क्या है?
बता दें कि पीपीएफ की फुल फॉर्मट P-प्रेजेंट, P-पास्ट, F-फ्यूचर है। इसमें इन तीनों के आधार पर आपको अपने जवाब को तैयार करना है। अपने रिज्यूमे को समझाते हुए हमेशा क्रोनोलॉजिकल (कालानुक्रमिक) या रिवर्स-क्रोनोलॉजिकल क्रम का पालन करें और इस फॉर्मूले को अपनाएं।
वर्तमान - अपनी वर्तमान स्थिति से शुरुआत करें—आप अभी क्या कर रहे हैं, आपकी मौजूदा भूमिका (Role) क्या है और आपकी क्या मुख्य जिम्मेदारियां हैं।
अतीत - इसके बाद अपने पिछले अनुभवों, शिक्षा, या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के बारे में संक्षेप में बताएं जो इस नई जॉब से मेल खाते हों।
भविष्य - अंत में यह बताएं कि आप इस नई भूमिका (Role) में क्यों आना चाहते हैं और आप कंपनी के लिए कैसे उपयोगी साबित हो सकते हैं।
सैंपल आंसर
"सर/मैम, मुझे अपने बारे में बताने का मौका देने के लिए धन्यवाद। वर्तमान में, मैं [अपनी वर्तमान कंपनी या भूमिका का नाम] में [अपना पद] के रूप में कार्यरत हूं, जहां मैं [अपने 1-2 मुख्य कार्य या प्रोजेक्ट] को संभाल रहा हूं। इस भूमिका में मैंने [अपनी किसी बड़ी उपलब्धि या स्किल] को सफलतापूर्वक विकसित किया है।
अगर मैं अपने अतीत की बात करूं, तो मैंने [अपनी डिग्री या कॉलेज का नाम] से [कोर्स का नाम] पूरा किया है। इसके बाद मैंने [पिछला जॉब अनुभव या इंटर्नशिप] में काम किया, जहां मैंने [सीखी गई मुख्य स्किल्स] पर महारत हासिल की।
अब मैं अपने करियर के अगले चरण में एक ऐसी भूमिका की तलाश कर रहा हूं जहां मैं अपनी इन क्षमताओं का और अधिक विस्तार कर सकूं। चूँकि आपकी कंपनी [कंपनी का नाम और उसका काम] के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है, इसलिए मुझे विश्वास है कि मेरा यह अनुभव यहाँ के लिए एकदम सटीक बैठेगा।"
PPF फार्मूला के आधार पर आप दिए गए उदाहरण के आधार पर अपना उत्तर तैयार कर सकते हैं। इस प्रकार उत्तर देने से आपका आत्मविश्वास, नॉलेज, कम्युनिकेशन स्किल्स साफ नजर आती है, जो इंटरव्यूअर पर एक अच्छा प्रभाव डाल सकती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- इंटरव्यू में Where do you see yourself in 5 years सवाल का जवाब कैसे दें? सही आंसर से बढ़ेगी सिलेक्शन की संभावना
जवाब के दौरान किन बातों से बचना है जरूरी
इंटरव्यूअर के पास आपका रिज्यूमे पहले से होता है, इसलिए पूरी कॉपी पढ़ने के बजाय केवल मुख्य हाइलाइट्स और उपलब्धियां बताएं। अपना परिचय या रिज्यूमे का वॉकथ्रू करने में अधिकतम 1.5 से 2 मिनट के भीतर समाप्त कर लें। अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि या निजी जीवन के बजाय पूरी तरह से प्रोफेशनल और शैक्षणिक उपलब्धियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें।
