इंटरव्यू में 'Do You Consider Yourself Successful?' सवाल का कैसे दें जवाब? जानें सफलता को परिभाषित करने का सही तरीका

Interview Question Answer: इंटरव्यू टेबल कई बार इंटरव्यूअर द्वारा ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो आपको असमंजस में डाल देते हैं, उन्हीं में एक सवाल है- क्या आप खुद को सफल मानते हैं? इस तरह के सवालों का सटीक जवाब नौकरी दिलाने में आपकी सहायता कर सकता है और गलत जवाब आपको रिजेक्शन का स्वाद चखा सकता है।

Interview Question Answer: जॉब इंटरव्यू के दौरान कई बार हायरिंग मैनेजर ऐसे पेचीदा और गहरे सवाल पूछते हैं, जो सिर्फ आपके टेक्निकल कौशल को नहीं बल्कि आपके आत्मविश्वास, जीवन के दृष्टिकोण और मूल्यों को परखते हैं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण सवाल है— "Do You Consider Yourself Successful?" (क्या आप खुद को सफल मानते हैं?)। यह सवाल अक्सर उम्मीदवारों को असमंजस में डाल देता है, क्योंकि इसमें न तो अत्यधिक अहंकार दिखना चाहिए और न ही हीनभावना। यदि आप इस सवाल का उत्तर सही रणनीति, विनम्रता और स्पष्टता के साथ देते हैं, तो यह इंटरव्यूअर पर आपकी एक बेहतरीन और सकारात्मक छाप छोड़ सकता है। आइए इस फीचर लेख में समझते हैं कि इस सवाल का सबसे सटीक और प्रभावशाली जवाब कैसे तैयार किया जाए।

​Do You Consider Yourself Successful Interview Question​ (Photo - Canva)

Do You Consider Yourself Successful Interview Question (Photo - Canva)

इंप्लायर क्यों पूछता है यह सवाल?

इस सवाल का जवाब कैसे तैयार करने के बजाए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इंटरव्यूअर आपसे क्या सुनना और समझना चाहता है। मुख्य तौर पर इस सवाल के पूछे जाने के पीछे हायरिंग मैनेजर आपके मुंह से यह सुनना चाहता है कि आपके लिए 'सफलता' के क्या मायने हैं। इस प्रश्न के माध्यम से वे निम्नलिखित बातों का आकलन करते हैं -

End of Feed