DU के रामजस कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन? यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Ramjas College Admission 2026: अगर आप भी कक्षा 12वीं के बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि इस संस्थान में एडमिशन कैसे मिलता है।

Ramjas College Admission 2026: रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। हर साल इस संस्थान में पढ़ने का सपना लेकर लाखों छात्र दिल्ली आते हैं, लेकिन यह सपना कुछ ही छात्रों का पूरा हो पाता है। अगर आप भी दिल्ली के रामजस संस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं या पीजी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए की इस संस्थान में एडमिशन कैसे मिलता है। यहां कौन-कौन से कोर्स हैं और एडमिशन के लिए कितने अंकों की आवश्यकता है। आइए जानते हैं -

Ramjas College

DU के रामजस कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन

कब हुई थी रामजस कॉलेज की स्थापना?

दिल्ली में स्थित रामजस कॉलेज की स्थापना 1917 में की गई थी। इस संस्थान को 2026 में 109 साल पूरे हो गए हैं। यह नॉर्थ कैंपस में स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे प्रसिद्ध कॉलेज में से एक है।

End of Feed