एजुकेशन

Hindi Diwas Special: भारत के अलावा और किन देशों में बोली जाती है हिंदी, कुछ देशों के नाम हैरान कर देंगे

Hindi Diwas Special: हमें अपनी हिंदी भाषा पर गर्व है, ये भारत की आन, बान और शान है। भारत में सबसे ज्यादा इसी भाषा का चलन है। मात्राओं के जोड़ से बनी यह भाषा बेहद सुंदर व भावनाओं से युक्त है, आइये इस मौके पर जानते हैं कि भारत के अलावा और किन देशों में बोली जाती है हिंदी

Image

भारत के अलावा और किन देशों में बोली जाती है हिंदी

Hindi Diwas Special, Bharat ke alava kis desh me hindi boli jati hai: हमें अपनी हिंदी भाषा पर गर्व है, ये भारत की आन, बान और शान है। भारत में सबसे ज्यादा इसी भाषा का चलन है। मात्राओं के जोड़ से बनी यह भाषा बेहद सुंदर व भावनाओं से युक्त है। पर हम अचानक से हिंदी भाषा की बातें क्यों कर रहे हैं, चलिए बताते हैं, हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक दिलचस्प जानकारी - भारत के अलावा और किन देशों में बोली जाती है हिंदी

किन किन देशों में बोली जाती है हिंदी

भारत के लोग दुनिया भर के सभी देशों में फैले हैं, यही कारण है कि हिंदी की पहुंच विश्व में सभी जगह है। आप अगर सात समुंदर पार भी चले जाएंगे तो वहां भी हिंदी भाषा समझने वाला कोई भारतीय मिल ही जाएगा।

अब रही बात भारत के अलावा किस देश में हिंदी बोली जाती है? तो यहां देखें

bharat ke alava kis desh me hindi boli jati hai

पाकिस्तान

हमारे लगभग सभी पड़ोसी देश में हिंदी भाषा का चलन है, वैसे यहां की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है, लेकिन यहां हिंदी बोलने के साथ समझने वाले अन्य देशों की अपेक्षा सबसे अधिक है। इस लिस्ट में सबसे पहले पाकिस्तान को रखना उचित होगा, क्योंकि कभी ये देश भारत का हिस्सा था, इसलिए यहां हिंदी बड़ी मात्रा में समझी व बोली भी जाती है।

श्रीलंका

भारत का दूसरा पड़ोसी देश श्रीलंका, यहां भी हिंदी समझने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है खासकर बॉर्डर के पास। हालांकि लिखित रूप से आप यहां हिंदी नहीं पाएंगे। इसके अलावा यहां की अन्य भाषा जैसे तमिल का काफी चलन है।

बांग्लादेश

वैसे तो पाकिस्तान की तरह कभी बांग्लादेश भी भारतवर्ष का अभिन्न अंग था, यहां बंगाली चलती है, जो कि हिंदी से मिलती जुलती है। इसके अलावा यहां भारतीयों की संख्या बहुत ज्यादा है, इस वजह से यहां हिंदी समझने वालों की तादाद अधिक है।

नेपाल

भारत का एक और पड़ोसी देश नेपाल में हिंदी का बोलबाला है, यहां की लोकल भाषा तो नेपाली है, लेकिन यहां सबसे ज्यादा भारतीय पाए जाते हैं, इस वजह से यहां हिंदी का प्रयोग अधिक है।

अफगानिस्तान

नेपाल और पाकिस्तान के बाद सबसे ज्यादा हिंदी समझने व बोलने वालों की सूची में अफगानिस्तान को तीसरे नंबर पर रखना गलत नहीं होगा, इस देश में अगर आप जाते हैं तो आप खुलकर हिंदी बोल सकते हैं, आपको समझने व हिंदी मेंं जवाब देने वाले बहुत लोग मिलेंगे

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article