एजुकेशन

Hindi Diwas 2024 Slogan: हिंद मेरा देश, हिंदी मेरी मातृ भाषा... यहां पढ़ें हिंदी दिवस पर बेहतरीन स्लोगन

Hindi Diwas Slogan for Kids and Students: हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ाने के लिए हर साल आज यानी 14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हमारी राजभाषा 'हिंदी' के महत्व और उसकी समृद्धि को उजागर करना है। हिंदी दिवस के लिए कुछ प्रेरणादायक और रचनात्मक स्लोगन यहां देख सकते हैं। ये स्लोगन न केवल हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गर्व को बढ़ावा देंगे, बल्कि छात्रों को अपनी मातृभाषा की शक्ति और सुंदरता का अहसास भी कराएंगे।

Image

हिंदी दिवस पर स्लोगन

Photo : iStock

Hindi Diwas Slogan for Kids and Students: हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ाने के लिए आज यानी 14 सितंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हिंदी दिवस के लिए कुछ प्रेरणादायक और रचनात्मक स्लोगन यहां देख सकते हैं। ये स्लोगन न केवल हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गर्व को बढ़ावा देंगे, बल्कि छात्रों को अपनी मातृभाषा की शक्ति और सुंदरता का अहसास भी कराएंगे। हिंदी दिवस के अवसर पर लोग हिंदी भाषा के महत्त्व को बढ़ाता देने के लिए नारे साझा कर रहे हैं।

Slogans on Hindi Diwas: हिंदी दिवस के नारे

"हिंदी है हमारी शान, यही है देश की पहचान!"

"राजभाषा का करो सम्मान, हिंदी से ही बनेगा देश महान!"

"हिंदी बोले, देश का सिर ऊंचा हो!"

"हिंद मेरा देश, हिंदी मेरी मातृ भाषा, यही है हिंदी की परिभाषा।"

"सबसे प्यारी, सबसे न्यारी, हिंदी है राष्ट्रभाषा हमारी"

"सोंधी सुगंध, मीठी सी भाषा, गर्व से कहो हिंदी है हमारी भाषा"

"हिंदी देश की भाषा है, हर भारतवासी की अभिलाषा है"

"हिंदी को सम्मान दो, अपने दिलों में स्थान दो"

Hindi Diwas Slogan

हिंदी दिवस पर स्लोगन

Hindi Diwas 2024 Quotes: महान व्यक्तियों द्वारा दिए कोट्स

हिंदी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।-लाल बहादुर शास्त्री

हिंदी हमारे देश और भाषा की प्रभावशाली विरासत है।- माखनलाल चतुर्वेदी

जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गर्व का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।- डॉ राजेंद्र प्रसाद

हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।- मैथिलीशरण गुप्त

हिंदी द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।- स्वामी दयानंद सरस्वती

देश के सबसे बड़े भूभाग में बोली जाने वाली हिंदी राष्ट्रभाषा-पद की अधिकारिणी है।- सुभाष चंद्र बोस

Hindi Diwas 2024 Importance: हिंदी दिवस का महत्व

हिंदी भाषा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन होता है। हर बार नई थीम के साथ इस दिवस को मनाया जाता है। भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को विशेष महत्व दिया गया है। हिंदी देश में बोली जाने वाली सबसे बड़ी भाषा है। भारत में हिंदी साहित्य का योगदान अतुलनीय है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article