Hindi Diwas 2025: 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें इस दिन का इतिहास व महत्व

Hindi Diwas 2025 Date, History, Importance in Hindi: हमारे देश में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते हैं कि हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है।

Hindi Diwas 2025 Date, History, Importance in Hindi: 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। इसके बाद से देश में हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। यह खास दिन हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए होता है। इस दौरान कई तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। इसके लिए 14 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान कई तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस (Hindi Diwas History) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए 14 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह मनाया जाता है।

Hindi Diwas 2023 Date, History, Importance

Hindi Diwas 2023 Date, History, Importance

Hindi Diwas History 2025: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो देश के सामने सबसे बड़ा सवाल राजभाषा के चुनाव को लेकर था। आखिरकार, भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। भारत का संविधान अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देता है।

End of Feed