HBSE Board Datesheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी की कक्षा 9वीं और 11वीं की डेटशीट, जानें कब कौन सा होगा पेपर

HBSE Board Datesheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 9वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च और कक्षा 11वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार bseh.org.in से डेटशीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE Board Datesheet 2026 PDF: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट आज, मंगलवार 19 जनवरी को जारी कर दी है। जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से किया जाएगा। इसका समापन 13 मार्च को होगा। वहीं कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम परीक्षा 6 मार्च को होगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11 बजे यानी ढाई घंटे की होगी और कक्षा 9वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे यानी 3 घंटे की अवधि की होगी। 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि साइंस की परीक्षा में ट्रिग्नोमेट्री टेबल, स्टेंसिल, मैप, पेंसिल आदि अपना खुद को लेकर जाना होगा। एग्जाम सेंटर द्वारा इन्हें नहीं दिया जाएगा।

HBSE Board Datesheet 2026

हरियाणा बोर्ड ने जारी की कक्षा 9वीं और 11वीं की डेटशीट

हरियाणा बोर्ड कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट

तारीखसमयविषय नाम
17 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकहिंदी
19 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसामाजिक विज्ञान
21 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकअंग्रेज़ी
23 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकअंक शास्त्र
25 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकविज्ञान
27 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकचित्रकला
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तककृषि, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, हिंदुस्तानी गायन संगीत, हिंदुस्तानी ताल वाद्य संगीत, हिंदुस्तानी वाद्ययंत्र संगीत, पशुपालन, नृत्य, खुदरा (एनएसक्यूएफ), निजी सुरक्षा (एनएसक्यूएफ), ऑटोमोटिव (एनएसक्यूएफ), आईटी-आईटीईएस (एनएसक्यूएफ), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (एनएसक्यूएफ), शारीरिक शिक्षा (एनएसक्यूएफ), कृषि (एनएसक्यूएफ), पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार (एनएसक्यूएफ), परिधान एवं गृह सज्जा (एनएसक्यूएफ), स्वास्थ्य सेवा (एनएसक्यूएफ), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (एनएसक्यूएफ)
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकविद्युत (एनएसक्यूएफ), प्लंबिंग (एनएसक्यूएफ), मीडिया और मनोरंजन (एनएसक्यूएफ), निर्माण (एनएसक्यूएफ)
2 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकपंजाबी, संस्कृत, उर्दू
5 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसंस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ)
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकआईटी और आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएलसीई सेक्टर-28 फरीदाबाद में)
6 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसंस्कृत व्याकरण (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण (परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ)

End of Feed