Haryana CET 2022 Admit Card: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
हरियाणा सीईटी एडमिट कार्ड 2022
सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 की लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित) 5 और 6 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 26000 पदों को भरा जाएगा, हालांकि पदों की संख्या कुछ बदलाव भी संभव है।
ऐसे डाउनलोड करें Haryana CET 2022 admit card
- hssc.gov.in पर जाएं।
- हरियाणा सीईटी 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अपने लॉगिन विवरण सबमिट करें।
- उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए लगभग 11,36,874 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा हरियाणा राज्य के 17 जिलों में होगी। परीक्षा दो सत्रों - सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी।
Haryana CET 2022 - हरियाणा सीईटी परीक्षा क्या है?
हरियाणा राज्य सामान्य पात्रता परीक्षा, हरियाणा सीईटी विभिन्न ग्रुप सी और डी रिक्तियों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 12 वीं और कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस सरकारी नौकरी की भर्ती के लिए उपस्थित होते हैं।
