Haryana Board Result 2026 कब आएगा? DigiLocker, SMS और वेबसाइट से कैसे करें नतीजे चेक

Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। आइए जानते हैं संभावनाओं के बारे में।

Haryana Board Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस समय बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी होने के बाद अब आंसर कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जैसे ही आंसर कॉपियों की जांच और डाटा सेव करने का कार्य पूरा हो जाएगा, बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र bseh.org.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।

Haryana Board Result 2026

Haryana Board Result 2026

हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं कब आयोजित हुई थी?

हरियाणा बोर्ड द्वारा वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक राज्य के 1, 431 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। बता दें कि हरियाणा बोर्ड द्वारा दोनों कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 12.30 बजे से 3.30 की सिंगल शिफ्ट में किया गया था। इन परीक्षाओं में लगभग 5, 66, 411 छात्र शामिल हुए, जिसमें 2, 96, 593 छात्र और 2, 69, 818 छात्राएं शामिल थी।

End of Feed