Haryana Board Exam 2027 Datesheet: कब जारी होगी हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेट शीट? यहां देखें संभावित शेड्यूल

Haryana Board Exam 2027: समय बीतने के साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का बोर्ड एग्जाम की डेटशीट को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर टकटकी लगाए परीक्षा शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।

Haryana Board Exam 2027: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) से संबद्ध राज्य के हजारों छात्र हर साल सेकेंडरी यानी कक्षा 10 और सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इस बीच आगामी वर्ष (2027) के लिए अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे छात्र इन दिनों अपनी मुख्य परीक्षा की डेट शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के पिछले वर्षों के शैक्षणिक और परीक्षा कैलेंडर के रुझानों को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि बीएसईएच द्वारा दिसंबर 2026 के अंत या जनवरी 2027 के शुरुआती सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन छात्रों को अपनी तैयारी को समय पर पूरा करने के लिए रिवीजन और पढ़ाई जारी रखनी होगी।

कब शुरू होंगी हरियाणा बोर्ड 2027 की परीक्षाएं?

बीते सालों को रुझानों को देखते हुए परीक्षाओं की डेट के पैटर्न का विश्लेषण करें तो हरियाणा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक थ्योरी परीक्षाएं आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होकर अप्रैल के मध्य तक चलती हैं।

End of Feed