Hanuman Jayanti GK Questions Answer (हनुमान जयंती साल में दो बार क्यों मनाई जाती है, पढ़ें हनुमान जयंती पर प्रश्न-उत्तर): आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। हनुमान जयंती (हनुमान जन्मोत्सव) श्रीराम परम भक्त हनुमान जी के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। यह दिन मुख्य रूप से चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हनुमान जी को देवों के देव भगवान शिव का रुद्रावतार और चिरंजीवी भी माना जाता है। हनुमान जयंती के इस खास अवसर पर इस लेख में 15 प्रश्न उत्तर दिए गए हैं, आप भी देखिए कितने सवालों के जवाब से परिचित हैं। बता दें, बतौर स्टूडेंट आपको महत्वपूर्ण दिवस या उससे जुड़े सवाल-जवाब के बारे में जरूर जानना चाहिए। ऐसे सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं तो आपको इन सवालों के जवाब जरूर मालूम होने चाहिए।
हनुमान जयंती पर प्रश्नोत्तरी (Hanuman Prashnavali with answers in hindi)
प्रश्न: हनुमान जी किसके अवतार माने जाते हैं?
उत्तर: भगवान शिव के अवतार
प्रश्न: हनुमान जी के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: मारुति
प्रश्न: हनुमान जी के पिता का नाम क्या था?
उत्तर: केसरी
प्रश्न: हनुमान जी की माता का नाम क्या था?
उत्तर: अंजना
प्रश्न: हनुमान जी के गदा का क्या नाम था?
उत्तर: कौमोदकी
प्रश्न: हनुमान जी को “पवन पुत्र” क्यों कहा जाता है?
उत्तर: क्योंकि उनका जन्म पवन देव के आशीर्वाद से हुआ था।
प्रश्न: हनुमान जी ने किस पर्वत को उठाया था?
उत्तर: संजीवनी बूटी के लिए द्रोणागिरि पर्वत को उठाया था।
प्रश्न: हनुमान जी किस भगवान के परम भक्त हैं?
उत्तर: भगवान राम
प्रश्न: हनुमान जी का जन्म किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: हनुमान जयंती (चैत्र पूर्णिमा के दिन)
प्रश्न: बजरंगबली नाम से किन्हें जाना जाता है?
उत्तर: हनुमान जी
प्रश्न: रामायण में हनुमान जी ने कहां आग लगाई थी?
उत्तर: लंका
प्रश्न: हनुमान को लंका जाने के रास्ते में कौन सी राक्षसी मिली थी?
उत्तर: सुरसा
प्रश्न: हनुमान भगवान लक्ष्मण को ठीक करने के लिए कौन सी जड़ी बूटी लेकर आए थे?
उत्तर: संजीवनी
प्रश्न: हनुमान चालीसा किसने लिखी?
उत्तर: तुलसीदास
प्रश्न: हनुमान जयंती साल में दो बार क्यों मनाई जाती है?
उत्तर: हनुमान जयंती साल में दो बार मनाई जाती है, एक चैत्र माह में और दूसरी कार्तिक के महीने में।
Hanuman Jayanti Quiz GK in Hindi
बता दें कि चैत्र माह में हनुमान जी का जन्म हुआ था, जबकि कार्तिक माह में उन्हें नया जीवन मिला था। कथाओं के अनुसार, एक बार उन्होंने भोलेपन में सूरज को निगलने की कोशिश की, उसी दौरान इंद्र ने मारुति के ठुड्डी यानी हनु पर चोट पहुंचाई, जिसके बाद वे मूर्छित हो गए, और सभी देवी देवताओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उन्हें नया जीवन मिला।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
