​गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने की 10,000 शिक्षकों को नौकरी देने की घोषणा, 8169 विद्यासहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को 8,169 नवनियुक्त विद्या सहायकों (सहायक शिक्षकों) को नियुक्ति अनुशंसा पत्र सौंपे। इस भर्ती की एक खास बात यह रही कि चयनित उम्मीदवारों में 6,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

गुजरात में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को 8,169 नवनियुक्त विद्या सहायकों (सहायक शिक्षकों) को नियुक्ति अनुशंसा पत्र सौंपे। गांधीनगर के पास अडालज स्थित त्रिमंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री प्रद्युम्न वाजा और शिक्षा राज्य मंत्री रिवाबा जडेजा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके व्यक्तित्व और सोच को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए। इस भर्ती की एक खास बात यह रही कि चयनित उम्मीदवारों में 6,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का अच्छा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर पूरी की गई है।

Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने 8,169 विद्यासहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र (Image - aninews.in)

जल्द और 10000 शिक्षकों की भर्ती

End of Feed