GSRTC Conductor Recruitment 2026: गुजरात में निकली कंडक्टर के 4,300 पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

GSRTC Conductor Recruitment 2026: गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा राज्य के विभिन्न डिपों पर कंडक्टर के 4,300 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार ojas.gujarat.gov.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

GSRTC Conductor Recruitment 2026: गुजरात में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने राज्य भर के विभिन्न डिपो में कंडक्टर के 4,300 पदों को भरने निकाली है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। परिवहन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आइए अब इसकी योग्यता, पदों की संख्या और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।

GSRTC Conductor Recruitment 2026

GSRTC Conductor Recruitment 2026 (Photo- AI)

GSRTC Conductor Recruitment 2026: हाइलाइट्स

संस्था का नामगुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC)
पद का नामकंडक्टर
कुल रिक्तियां (Vacancies)4,318 पद
विज्ञापन संख्याGSRTC/202627/32
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नौकरी का प्रकारगुजरात सरकारी नौकरी

End of Feed