Gujarat Board 10th-12th Exam 2026 : देश के ज्यादातर राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जहां पर बोर्ड परीक्षाएं शुरू नहीं हुई थीं, वहां पर भी अब बोर्ड एग्जाम शुरू हो रहे हैं। अब गुजरात 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी खत्म हो रही हैं। इन बोर्ड एग्जाम में 15 लाख से भी ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए हैं। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 15.27 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो गुजरात में मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी हुआ था। ऐसे में इस साल भी गुजरात बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई के महीने में जारी किया जा सकता है।
पिछले साल से ज्यादा हैं स्टूडेंट्स की संख्या GSEB Board Exam
इस बार गुजरात बोर्ड में शामिल हुए बच्चों की संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब 97 हजार ज्यादा है। राज्य में 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 907175 छात्रों ने जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तकरीबन 8 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। गुजरात बोर्ड का रिजल्ट आमतौर पर मई महीने के दूसरे हफ्ते में जारी किया जाता है। साल 2025 में दसवीं का रिजल्ट 8 मई को आया था। वहीं 12वीं का रिजल्ट 5 मई सुबह 10:30 बजे जारी किया गया था।
गुजरात बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले... How to check Gujarat Board Result
- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर जाएं।
- अब यहां SSC या फिर HSC एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर यहां पर एंटर करें।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना रोल नंबर दिखाई देगा।
- रिजल्ट दिखने के बाद एक बार प्रिंट अपने पास संभाल कर रख लें।
बताते चलें कि साल 2025 में इस बार गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 15.30 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के कुल 8,92,882 छात्र शामिल थे, जिनकी 87 जोन में 989 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की (GSEB 12th Result) गई थी। यहां पास होने के लिए छात्रों के हर विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स (Gujarat Board 10th Result) तय किये गए थे।
