GSEB 12th Arts, Commerce Results 2023: कल सुबह 8 बजे आएंगे गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स के नतीजे; gseb.org से देख पाएंगे रिजल्ट

GSEB 12th Arts, Commerce Results 2023: बोर्ड की वेबसाइट के क्रैश होने या फिर सर्वर की समस्या होने पर छात्र अपने GSEB HSC परिणाम 2023 को एसएमएस के माध्यम से भी एक्सेस कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को GJ12S टाइप करना होगा और उसके बाद एक स्पेस और फिर संबंधित सीट नंबर लिखना होगा।

GSEB 12th Arts, Commerce Results 2023: gseb.org से देख पाएंगे रिजल्ट

GSEB 12th Arts, Commerce Results 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) कल, यानी 31 मई को सुबह 8 बजे गुजरात बोर्ड 12 वीं आर्ट्स और कॉमर्स परिणाम 2023 (GSEB 12th Arts, Commerce Results 2023) जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर अपना परिणाम देख सकेंगे। राज्य 12वीं बोर्ड आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम डाउनलोड (GSEB 12th Results 2023) करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी जीएसईबी की परिणाम वेबसाइट (Gujarat Board Results 2023) पर सबमिट करनी होगी।

14 मार्च से 29 मार्च तक हुई थी 12वीं की परीक्षा

GSEB ने 14 मार्च से 29 मार्च तक गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम भी है, जिसमें 91 प्रतिशत या उससे अधिक प्राप्त करने वालों के लिए A1 ग्रेड शामिल है, A2 ग्रेड उन्हें दिया जाता है जो 91 से 80 प्रतिशत प्राप्त करते हैं, B1 ग्रेड उन्हें 80 से 71 प्रतिशत प्राप्त करते हैं और B2 ग्रेड उन्हें जारी किया जाता है जो 70 से 61 फीसदी अंक प्राप्त करते हैं।
बोर्ड की वेबसाइट के क्रैश होने या फिर सर्वर की समस्या होने पर छात्र अपने GSEB HSC परिणाम 2023 को एसएमएस के माध्यम से भी एक्सेस कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को GJ12S टाइप करना होगा और उसके बाद एक स्पेस और फिर संबंधित सीट नंबर लिखना होगा। अब उन्हें उस मैसेज को 58888111 पर भेजना होगा। कुछ सेकंड के भीतर छात्रों को उनके फोन पर जीएसईबी 12वीं का रिजल्ट मिल जाएगा।
End Of Feed
अगली खबर