Greater Noida School Closed: दनकौर के गुरु द्रोणाचार्य मेले के कारण 9 सितंबर को स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Greater Noida School Closed: द्रोणाचार्य मंदिर दनकौर हर साल आयोजित होने वाले मेले को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 सितंबर को स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

Greater Noida School Closed: गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के ऐतिहासिक द्रोणाचार्य मंदिर दनकौर में आयोजित होने वाले सालाना मेले के मद्देनजर 9 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। मेले के दौरान उमड़ने वाली भारी जनसभा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। ताकि छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बता दें कि शुरुआत में छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन बाद में इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई, जिससे छात्रों को राहत मिली है।

Greater Noida School Closed

Greater Noida School Closed (Photo - AI)

द्रोणाचार्य मेले के कारण लिया गया फैसला

दनकौर स्थित प्राचीन गुरु द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले और धार्मिक उत्सवों के दौरान स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ जुटती है। इस विशाल जमावड़े के कारण आसपास के रास्तों और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी संभावित अव्यवस्था और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 सितंबर यानी कल को स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।

End of Feed