GPAT Result 2026: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट हुआ जारी, natboard.edu.in से देखें डायरेक्ट लिंक

GPAT 2026 Result: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट के बाद फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इन परिणामों को natboard.edu.in से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

GPAT 2026 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (NBE) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) रिजल्ट के बाद फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।इससे पहले 13 मार्च को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिसके खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया गया था। 7 अप्रैल को जारी नोटिस में बताया गया था कि जिन उम्मीदवारों ने GPAT 2026 की परीक्षा दी थी, वे 15 अप्रैल 2026 को या उसके बाद, NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर 'एप्लिकेंट लॉगिन' के माध्यम से, फाइनल आंसर-की के साथ-साथ 'पोस्ट-चैलेंज प्रश्न पत्र' भी देख सकेंगे।

GPAT Result 2026

(GPAT Result 2026 Answer Key) जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल (यूजर ID और पासवर्ड) का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed