Government Jobs 2026: यदि आप भी सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे हैं तो आपतो बता दें कि आज देश कई सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आज यानी 4 नवंबर 2026 के बाद उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB), सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (CSIR NCL) और केरल लोक सेवा आयोग (Kerala PSC) द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी और सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मौका आपके हाथ से निकल जाएगा।
Government Jobs 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
आईओसीएल वेस्टर्न रीजन भर्ती 2026
IOCL में ट्रेड एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 335 पदों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास आईटीआई या डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जैसा की आपको बताया कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 4 नवंबर है। उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए 18 वर्ष से लेकर 24 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSC GD Constable 2026 की फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड जारी
डीएसएसएसबी भर्ती 2026
DSSSB द्वारा असिस्टेंट, चपरासी/पीयन और प्रोसेस सर्वर के कुल 641 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण अथवा स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर पूरी की जाएगी।
सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला भर्ती 2026
CSIR NCL द्वारा कुल 24 मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी अधिकतम आयु 27-28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
केरल लोक सेवा आयोग भर्ती 2026
केरल लोक सेवा आयोग द्वारा 74 से अधिक पदों पर चपरासी, ड्राइवर, शिक्षक और अन्य विविध पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार 7वीं, 10वीं, ड्राइविंग लाइसेंस, या टीचिंग डिग्री होनी अनिवार्य है। केरल PSC की आधिकारिक 'One Time Registration' (OTR) प्रणाली के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 और 5 नवंबर को ऑनलाइन मोड में चलेंगी क्लास
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स और सावधानियां
अंतिम तिथि होने के कारण आज आधिकारिक पोर्टल्स पर भारी ट्रैफिक रहेगा। सर्वर स्लो या डाउन होने की स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द फॉर्म सबमिट करें। आवेदन करने से पहले अपनी फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी तैयार रखें। अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
