Government Jobs 2026: इन 4 सरकारी नौकरियों के आवेदन की आज अंतिम तिथि, समय रहते करें अप्लाई और देखें जरूरी दस्तावेज

Government Jobs 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे, हारट्रोन, AEES और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में नौकरी करने के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय से प्रक्रिया पूरी करें और दस्तावेज जरूर चेक करें।

Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी या अप्रेंटिसशिप के अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए आज यानी रविवार, 22 नवंबर 2026, देश के अलग-अलग क्षेत्रों और विभागों में निकली चार प्रमुख भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। इनमें उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) की 2,008 अप्रेंटिस रिक्तियां, परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) में 254 शिक्षक पद, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) के 41 एग्जीक्यूटिव पद और हारट्रोन (HARTRON) के 110 डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद शामिल हैं। यदि आपने अभी तक इनमें से किसी भी पद के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Government Jobs 2026

Government Jobs 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

उत्तर पश्चिम रेलवे

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 2,008 अप्रेंटिस पद की भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर यानी आज रात 11.59 बजे तक की है। इन पदों के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास उम्मीदवार, जिनके पास संबंधित पद के लिए आईटीआई डिग्री है आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी https://rrcactapp.in/ पर जा सकते हैं।

End of Feed