Good Friday School Holiday: इस साल (2026 ) गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन ईस्टर से पहले आने वाले फ्राइडे को मनाया जाता है। गुड फ्राइडे को त्याग, क्षमा और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे Holy Friday या Great Friday के नाम से भी जाना जाता है। अभी नए शैक्षणिक वर्ष (New Academic Year 2026) की शुरुआत ही हुई है और तीसरे ही दिन गुड फ्राइडे आ गया है। ऐसे में माता-पिता और छात्रों का सवाल है कि क्या गुड फ्राइडे को स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। आइए आपकी इस दुविधा को दूर करें और बताएं स्कूल-कॉलेज में छुट्टियां रहेंगी या नियमित तौर पर क्लास चलेंगी।
गुड फ्राइडे को स्कूल खुले रहेंगे या बंद?
गुड फ्राइडे को स्कूल खुले रहेंगे या बंद?
आमतौर पर भारत में सभी गुड फ्राइडे का अवकाश होता है। गुड फ्राइडे जो इस बार 3 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है भारत में एक गजेटेड हॉलिडे है। यही कारण है कि पूरे देश के अधिकांश सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी।
यूपी में गुड फ्राइडे की छुट्टी है या नहीं?
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, गुड फ्राइडे को पूरे राज्य में सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां है। इस दिन स्कूल बंद रहेगा और छात्रों के लिए अवकाश रहेगा। स्कूलों के साथ कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी अवकाश रहेगा।
राजस्थान में गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी?
राजस्थान में गुड फ्राइडे के दिन अवकाश होता है क्योंकि यह गजेटेड हॉलीडे है इसलिए राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहते हैं।
दिल्ली में गुड फ्राइडे का अवकाश?
राजधानी दिल्ली में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के दिन अवकाश रहेगा। स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे।
गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?
गुड फ्राइडे ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईस्टर संडे 5 अप्रैल को है, इससे पहले वाला शुक्रवार गुड फ्राइडे कहलाएगा। ये वही दिन है यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था। यह दिन उनके बलिदान और उनके द्वारा मानवता के लिए सहे गए कष्टों को याद दिलाने के लिए मनाया जाता है।
अप्रैल महीने में आने वाली अन्य छुट्टियां
गुड फ्राइडे के अलावा अप्रैल महीने में छात्रों को अंबेडकर जयंती की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा कुछ स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल है। जिसके बारे में आपको राज्य बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर में देख सकते हैं। अगर किसी दिन की छुट्टी को लेकर अभिभावकों को कंफ्यूजन है तो वह स्कूल से भी सीधा संपर्क कर सकते हैं।
