Which River Contains The Most Water In India: पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा (World Water Day 2026) सकती है। पानी न केवल प्यास बुझाने के काम आता है बल्कि यह हमारी जिंदगी की सबसे जरूरी चीजों में से भी (World Water Day) एक है। पानी के महत्व को बयां करने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। कहा जाता है कि साल 1993 में पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया था। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि गंगा यमुना नहीं तो भारत के किस नदी में ज्यादा पानी है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत के किस नदी में सबसे ज्यादा पानी है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस नदी का नाम नहीं बता पाए हैं।
भारत में कुल कितनी नदियां हैं
भारत में कुल 400 से अधिक नदियां बहती हैं। इसमें गंगा, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, यमुना, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा, ताप्ती, कावेरी और महानदी जैसी प्रमुख नदियां बहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगा यमुना नहीं तो भारत के किस नदी में सबसे ज्यादा पानी है।
किस नदी में सबसे ज्यादा पानी है
बता दें यहां हम ब्रह्मपुत्र नदी की बात कर रहे हैं। यह भारत की प्रमुख और विशाल नदियों में से एक है। यह नदी अपने विशाल प्रवाह, लंबाई और जलराशि के लिए जानी जाती है। इसे भारत की जीवनदायिनी नदियों में से एक माना जाता है। इस नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के पास स्थित अंगसी ग्लेशियर से होता है। तिब्बत में इसे सांगपो नदी भी कहा जाता है। कहा जाता है कि यह नदी तिब्बत से बहते हुए भारत के अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है, जहां इसे दिहांग नाम से जाना जाता है।
इतनी ही नदी की कुल लंबाई
वहीं ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लंबाई करीब 2900 किलोमीटर मानी जाती है। यह नदी अपने साथ बहुत अधिक मात्रा में पानी और मिट्टी लेकर चलती है, जिससे इसके किनारों पर उपजाऊ भूमि बनती है। इसी कारण असम और आसपास के क्षेत्रों में कृषि बहुत अच्छी होती है। यह भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम राज्यों से होकर जाती है।
