एजुकेशन

GATE 2026: IIT ने बढ़ा दी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की डेडलाइन, देखें रिवाइज्ड ​शेड्यूल और परीक्षा पैटर्न

IIT, गुवाहाटी ने एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की डेडलाइन बढ़ा दी है। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 10 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ऑफिशियल GATE 2026 वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप यहां डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

Image

IIT गुवाहाटी ने एप्लीकेशन सुधार विंडो की डेडलाइन बढ़ा दी है।

IIT Guwahati Extends Deadline For Application Rectification Window: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), गुवाहाटी ने आज (4 नवंबर) एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की डेडलाइन बढ़ा दी है। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 10 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ऑफिशियल GATE 2026 Website, यानी gate2026.iitg.ac.in पर उपलब्ध है।

रजिस्टर्ड उम्मीदवार GATE 2026 Application Form में अपना नाम, जन्मतिथि, परीक्षा शहर, पेपर का विकल्प, लिंग और कैटेगरी बदल सकेंगे।

  • GATE 2026 में तीन तरह के सवाल होंगे:
  • मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs)
  • मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQs)
  • और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)
IIT Guwahati Extends Deadline For Application Rectification Window

फीस के बारे में

MCQs में, चार ऑप्शन में से केवल एक सही होता है, जबकि MSQs में, एक या ज्यादा ऑप्शन सही हो सकते हैं। NAT सवालों के लिए, उम्मीदवारों को वर्चुअल कीपैड का इस्तेमाल करके मैन्युअल रूप से अपने जवाब डालने होंगे।

यह परीक्षा प्रतिष्ठित भारतीय संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन, PSU नौकरियों के लिए एलिजिबिलिटी, स्कॉलरशिप/ फेलोशिप पाने, या विदेशी विश्वविद्यालयों में एनरोलमेंट के लिए आयोजित की जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए, आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article