FMGE October 2026 Edit Window Opens: NBEMS ने आवेदन में अपलोड की गई तस्वीरों से जुड़ी गलतियां ठीक करने के लिए फाइनल सेलेक्टिव एडिट विंडो खोल दी है। उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक जरूरी बदलाव कर सकते हैं।फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आवेदन में अपलोड की गई तस्वीरों से जुड़ी गलतियां ठीक करने के लिए फाइनल सेलेक्टिव एडिट विंडो खोल दी है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें उनके आवेदन में फोटो, सिग्नेचर या थंब इम्प्रेशन से जुड़ी कमी की जानकारी दी गई है।
NBEMS ने खोली सेलेक्टिव एडिट विंडो, 31 अक्टूबर को है परीक्षा
फाइनल सेलेक्टिव एडिट विंडो 3 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध है और उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक जरूरी बदलाव कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह सुविधा सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य एडिट विंडो की तरह नहीं है। इसका इस्तेमाल केवल उन्हीं उम्मीदवारों को करना है, जिन्हें उनकी अपलोड की गई इमेज में कमी या गलती के बारे में बताया गया है।
सुधार करते समय नई फोटो, सिग्नेचर या थंब इम्प्रेशन NBEMS की तय गाइडलाइन के अनुसार ही अपलोड करें। बदलाव जमा करने से पहले इमेज को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Indian Coast Guard में नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
ऐसे करें इमेज में सुधार
सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और FMGE October 2026 के आवेदन लिंक को खोलें। अपने रजिस्टर्ड लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें। इसके बाद सेलेक्टिव एडिट विंडो में जाकर देखें कि आपके आवेदन में किस इमेज को सुधारने के लिए कहा गया है। जरूरत के अनुसार सही फोटो, सिग्नेचर या थंब इम्प्रेशन अपलोड करें और आवेदन को सबमिट कर दें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
FMGE Exam 2026 Date
FMGE October 2026 परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले 20 अक्टूबर को टेस्ट सिटी की जानकारी और 27 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: GSRTC Helper Vacancy 2026: सड़क परिवहन निगम में नौकरी का मौका, 2510 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
