अब संस्कृत विश्वविद्यालय में होगी AI इंजीनियरिंग की पढ़ाई, B.Tech कोर्स शुरू

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली ने बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस में AICTE से मान्यता प्राप्त B.Tech पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

देश के युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और विरासत से भी जोड़े रखने की दिशा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (दिल्ली) ने बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस में AICTE से मान्यता प्राप्त B.Tech पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह भारत का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय होगा जो इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। इस कोर्स में कुल 66 सीटें होंगी, जिनमें 60 नियमित और 6 सुपरन्यूमेरेरी सीटें शामिल हैं।

B.Tech Program In AI And Data Science

अब संस्कृत विश्वविद्यालय में होगी AI इंजीनियरिंग की पढ़ाई

यह नया पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सोच के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य संस्कृत संस्थानों को बहुविषयक शिक्षा केंद्रों के रूप में विकसित करना है। इस कोर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, पाइथन प्रोग्रामिंग, सांख्यिकी, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स और डीप लर्निंग जैसे आधुनिक तकनीकी विषय पढ़ाए जाएंगे। साथ ही नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP), कंप्यूटेशनल लिंग्विस्टिक्स, मशीन ट्रांसलेशन, स्पीच रिकग्निशन, कन्वर्सेशनल AI, लैंग्वेज टेक्नोलॉजी, नॉलेज रिप्रेजेंटेशन और प्राचीन पांडुलिपियों के लिए OCR जैसी भाषा आधारित तकनीकों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

End of Feed