World Largest University: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय कौन सा है? दुनियाभर में करीब 5000 से अधिक विश्वविद्यालय हैं। शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के आंकड़ो के मुताबिक मार्च 2023 तक देशभर में कुल 1078 विश्वविद्यालय हैं। जिसमें 464 राज्य सार्वजनिक, 128 डीम्ड, 54 केंद्रीय और 432 निजी विश्वविद्यालय (Largest University In The World) शामिल हैं। बता दें दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) है। यह ना केवल भारत में बल्कि विश्वभर में छात्रों की संख्या के आधार पर सबसे बड़ा माना (World Largest University In India) जाता है। इसका कैंपस करीब 151 एकड़ में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां छात्रों की संख्या हमशा 30 लाख से 70 लाख रहती है। हालांकि इसमें हमेशा बदलाव होता रहता है।
World Largest University: दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन सी है
इसकी स्थापना वर्ष 1985 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक शिक्षा पहुंचाना है, जो किसी कारणवश रेगुलर कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई नहीं कर सकते। बता दें आज IGNOU डिस्टेंस लर्निंग व ओपन लर्निंग के लिए विश्व का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं इग्नू में कौन कौन से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध है।
World Largest University: इग्नू में 2026 सत्र के लिए एडमिशन शुरू
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्सेज के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एडमिशन शुरू कर दिया है। यहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Largest University In The World: इग्नू में कौन कौन से कोर्स
बता दें इग्नू में लगभग हर क्षेत्र से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं। यहां आप ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। यहां आप उन कोर्सेस के बारे में जान सकते हैं।
ग्रेजुएशन के ये कोर्स
- बैचल ऑफ आर्ट्स (BA)
- बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com)
- बैचलर ऑफ साइंस (B.SC)
- बीसीए (BCA)
- बीबीए (BBA)
- बीएसडब्ल्यू (BSW)
- बीएड (B.Ed)
पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स
- एमए (हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र)
- एमकॉम (M.Com)
- एमएससी (MSC)
- एमसीए (MCA)
- एमएसडब्ल्यू (MSW)
- एमएड (M.Ed)
- एमबीए (विभिन्न विशेषज्ञताओं के साथ)
प्रोफेशनल कोर्सेज
- एमबीए
- बीसीए और एमसीए
- जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन कोर्स
- लाइब्रेरी साइंस (BLIS और MLIS)
- पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
सर्टिफिकेट कोर्स
- सर्टिफिकेट इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
- सर्टिफिकेट इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
- सर्टिफिकेट इन हेल्थ केयर वेस्ट मैनेजमेंट
- सर्टिफिकेट इन आपदा प्रबंधन
- सर्टिफिकेट इन फूड एंड न्यूट्रिशन
डिप्लोमो कार्स
- डिप्लोमा इन टूरिज्म स्टडीज
- डिप्लोमा इन नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन
- डिप्लोमा इन पंचायत स्तर प्रशासन
- डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग
इसके अलावा इग्नू में पीएचडी कोर्स भी करवाया जाता है। यहां कई विषयों में पीएचडी कोर्स संचालित किए जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
15 देशों में 21 ओवरसीज सेंटर्स
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू नई दिल्ली में स्थित है और इसके अंतर्गत देश-विदेश में सैकड़ों अध्ययन केंद्र कार्यरत हैं। यह करीब 226 सब्जेक्ट्स और 21 फैकल्टी प्रदान करता है। इसके अलावा इग्नू के कुल 21 स्कूल हैं, 56 रीजनल सेंटर्स और 184 स्टडी सेंटर्स हैं। साथ ही 15 देशों में 21 ओवरसीज सेंटर्स हैं।
World Largest University By Area: क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा विश्वविद्यालय
दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय क्षेत्रफल के आधार पर बेरी कॉलेज (Berry College) माना जाता है। यह विश्वविद्यालय अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के माउंट बेरी शहर में स्थित है। बेरी कॉलेज का परिसर लगभग 27,000 एकड़ में फैला हुआ है। यहां आपको कैंपस के अंदर शिक्षा के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी देखने को मिलेगा। बेरी कॉलेज की स्थापना वर्ष 1902 में की गई थी। यह विश्वविद्यालय अपने विशाल हरित परिसर, पहाड़ियों, जंगलों, झीलों और खेतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां शैक्षणिक भवनों के साथ छात्रावास, खेल मैदान, शोध केंद्र और कृषि क्षेत्र भी शामिल हैं।
