NEET UG Re Exam Guidelines, Instruction, Rules, Dress Code: नीट यूजी री एग्जाम कल यानी 21 जून को आयोजित होने जा (NEET UG Re Exam Guidelines) रहा है। परीक्षा भारत और विदेशों के 551 शहरों और 5,400 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित होने जा (NEET UG Re Exam Instrutions) रही है। यहां कुल 22.8 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए करीब 2 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें 674 सिटी कोऑर्डिनेटर्स, केंद्रों पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 ऑब्जर्वर्स, सेंटर सुपरिंटेंडेंट्स और इनविजिलेटर्स शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का सीधा लाइव प्रसारण केंद्रीय कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा।
साथ ही परीक्षा के दिन, परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति देने से पहले प्रत्येक उम्मीदवार का बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट/चेहरे की पहचान) किया जाएगा। इस बीच राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने छात्रों के लिए परीक्षा को लेकर कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। यहां आप नीट यूजी री एग्जाम गाइडलाइंस जान सकते हैं।
NEET UG Exam Guidelines In Hindi: परीक्षा केंद्र पर क्या नहीं ले जाना है
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न ले जाएं।
- नोट्स, किताबें या किसी भी प्रकार का कागज ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
- धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और अन्य एक्सेसरीज़ परीक्षा कक्ष के अंदर अनुमति नहीं हैं।
What To Carry In NEET Exam: परीक्षा केंद्र पर क्या ले जा सकते हैं
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड और पारदर्शी प्लास्टिक पाउच साथ ला सकते हैं, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके।
- सभी उम्मीदवार परीक्षा कक्ष के अंदर पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
- उम्मीदवारों को धार्मिक प्रतीकों, कलावा, ताबीज, हिजाब या इसी प्रकार की वस्तुओं सहित कपड़े या अन्य वस्तुएं पहनने/ले जाने की अनुमति है, लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें सत्यापन के लिए निर्धारित रिपोर्टिंग समय के भीतर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा, जिससे पर्याप्त जांच की जा सके।
NEET UG Re Exam 2026: रिपोर्टिंग से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचें
ध्यान रहे सभी उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, ताकि सुरक्षा जांच बिना किसी तनाव के पूरी की जा सके। स्पष्टीकरण हेतु उम्मीदवार NTA हेल्पडेस्क 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
NEET UG Exam Dress Code For Male, Female: नीट यूजी एग्जाम ड्रेस कोड
एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक हल्के कपड़े पहनना बेहतर है। आवश्यकता पड़ने पर उम्मीदवार पूरी बाजू (फुल-स्लीव) के कपड़े या ऊनी वस्त्र पहन सकते हैं, बशर्ते वे जांच प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। साथ ही यहां चप्पल (Slippers) और कम एड़ी (Low-Heeled) वाले फुटवियर को प्राथमिकता दी गई है। ऊंची एड़ी के जूते पहनने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
