ETNow.in Business Conclave & Awards 2025: बिजनेस कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2025 के दौरान कई नामी हस्तियां आईं, जिसमें सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में से एक खान सर भी आए। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया इंडिया का एजुकेशन सिस्टम क्या होना चाहिए। इसके अलावा एक शिक्षक का फर्ज क्या है, उसका पढ़ाने का तरीका क्या होना चाहिए।
खान सर ने बताया कैसा होना चाहिए इंडिया का एजुकेशन सिस्टम
कैसा होना चाहिए इंडिया का एजुकेशन सिस्टम?
खान सर ने कहा मेरे लिए मेरी कोचिंग मेरा परिवार है, उसमें आने वाला हर छात्र मेरे परिवार का हिस्सा है। देश के शिक्षकों को भी अपने छात्रों को केवल छात्र नहीं बल्कि उन्हें अपना दोस्त समझकर पढ़ाने की जरूरत है, ताकि एक टीचर और एक छात्र के बीच दूरी को कम किया जा सके, और दोनों के बीच कम्युनिकेशन को सहज बनाया जा सके।
मौजूदा शिक्षा प्रणाली में क्या बदलाव होना चाहिए?
खान सर ने अपने अंदाज में कहा 'देश के एजुकेशन सिस्टम में एजुकेशन और सिस्टम दोनों की कमी है। उन्होंने बताया देश में स्किल पर कम जोर दिया जाता है, जिससे बेराजगारी बढ़ती है, जबकि डिग्री पाने पर लोगों का ज्यादा फोकस होता है।
उन्होंने आगे बताया कि यहां छात्र 12वीं के बाद 4 साल का ग्रेजुएकेशन करता है इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए भागता है, ऐसे में उसके छह साल चले जाते हैं, इसके बाद भी वो नौकरी के लिए भटकता रहता है तो ये एजुकेशन सिस्टम की सबसे बड़ी कमी है।'
स्किल पर काम करने का सुझाव
खान सर ने अपने मस्तमौला अंदाज में कहा 'यदि सिस्टम में ऐसा कुछ होता जिससे छात्रों की स्किल्स को पहचानकर उसे विकसित किया जाए, तो इससे उन्हें अपने आप पर विश्वास होता और कमाने के लिए इतना परेशान नहीं होना पड़ता। छात्र के स्किल होने से तुरंत पैसा कमाया जा सकता है, और ऐसा होने पर कई साल की बेरोजगारी व तनाव से बचा जा सकता है।
