Engineers Day 2025 Date, Theme, History, Engineers day Kyu Manaya Jata hai: हर साल 15 सितंबर को राष्ट्रीय अभियंता दिवस (Engineers’ Day) मनाया जाता है, जो महान इंजीनियर और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (M. Visvesvaraya) की जयंती के उपलक्ष्य में होता है। विश्वेश्वरैया भारत के पहले अभियंता कहे जाते हैं, जिन्हें ब्रिटिश नाइटहुड तथा भारत रत्न द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्होंने बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिचाई, बांधों, आर्थिक नियोजन आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह दिन सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका और तंज़ानिया में भी मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि साल 2025 के लिए इंजीनियर्स डे की थीम क्या है।
कब मनाया जाता है इंजीनियर्स डे
Engineers Day 2025 Theme: इंजीनियर्स डे 2025 थीम
2025 के लिए इस दिवस की थीम है: “Deep Tech & Engineering Excellence: Driving India’s Techade”! यह थीम उस भूमिका को रेखांकित करती है जो अभियन्ता निभा रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस 2024 की थीम थी "एक सतत दुनिया के लिए इंजीनियरिंग समाधान" (Engineering solutions for a sustainable world) है। 2023 में थीम थी- Engineering for a Sustainable Future' यानी कि 'सतत भविष्य के लिए इंजीनियरिंग' तय की गयी है।
Engineer's Day 2025
Engineers Day History: इंजीनियर्स डे का इतिहास
एम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। एम विश्वेश्वरैया (M. Visvesvaraya Birthday) बाढ़ आपदा प्रबंधन और सिंचाई तकनीकों में माहिर थे। अपने गृहनगर में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विश्वेश्वरैया मद्रास विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई करने गए। उन्होंने पुणे में कॉलेज ऑफ साइंस से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। उन्हीं की जयंती 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे के लिए समर्पित कर दिया गया। एम विश्वेश्वरैया को 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ब्रिटिश नाइटहुड पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 1967 से इंजीनियर्स डे मनाने की शुरुआत हुई।
दुनिया के अन्य देशों में कब मनाया जाता है इंजिनियर्स डे
1. अर्जेंटीना 16 जून
2. बांग्लादेश 7 मई
3. बेल्जियम 20 मार्च
4. कोलंबिया 17 अगस्त
5. आइसलैंड 10 अप्रैल
6. ईरान 24 फ़रवरी
7. इटली 15 जून
8. मैक्सिको 1 जुलाई
9. पेरू 8 जून
10. रोमानिया 14 सितम्बर
11. तुर्की 5 दिसम्बर
M. Visvesvaraya Birthday: भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन
एम् विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजिनियरों में से एक थे, इन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और भारत को नया रूप दिया। उनकी दृष्टि और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समर्पण भारत के लिए कुछ असाधारण योगदान दिया। विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितम्बर को 1860 में मैसूर रियासत में हुआ था। इनके पिता श्रीनिवास शास्त्री संस्कृत विद्वान और आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। जब विश्वेश्वरैया 15 साल के थे, तब उनके पिता का देहांत हो गया था। चिकबल्लापुर से इन्होंने प्रायमरी स्कूल की पढाई पूरी की और आगे की पढाई के लिए वे बैंग्लोर चले गए। 1881 में विश्वेश्वरैया ने मद्रास यूनिवर्सिटी के सेंट्रल कॉलेज, बैंग्लोर से बीए की परीक्षा पास की और इसके बाद मैसूर सरकार की सहायता से पूना के साइंस कॉलेज में इंजीनियरिंग के लिए दाखिला लिया। 1883 में LCE और FCE एग्जाम में उनका पहला स्थान आया।
