Sep 13, 2025
हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे यानी अभियंता दिवस मनाया जाता है।
Credit: Instagram/Pixabay
इस अवसर पर दुनिया की प्रगति में योगदान देने वाले इंजीनियर्स का सम्मान किया जाता है।
Credit: Instagram/Pixabay
भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाते हैं।
Credit: Instagram/Pixabay
अभियंता दिवस के अवसर पर हम आपको मिलवाएंगे देश की पहली महिला इंजीनियर ए ललिता से।
Credit: Instagram/Pixabay
इनका पूरा नाम अय्योलासोमायाजुला ललिता है। वह देश की पहली इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनीं थीं।
Credit: Instagram/Pixabay
27 अगस्त 1919 को चेन्नई में जन्मी अय्योलासोमायाजुला की शादी 15 साल की उम्र में हो गई थी।
Credit: Instagram/Pixabay
शादी के चार साल बाद वह बेटी की मां बनीं और बेटी के जन्म के चार महीनों के बाद ही ललिता के पति की मौत हो गई।
Credit: Instagram/Pixabay
बेटी की परवरिश के लिए ललिता ने फिर से पढ़ाई करने की सोची और अपने पिता और भाई ने उनके फैसले में उनका साथ दिया।
Credit: Instagram/Pixabay
इसके बाद उन्होंने मद्रास कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और देश की पहली महिला इंजीनियर बनीं।
Credit: Instagram/Pixabay
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स