DU UG Admission 2022: अगले महीने से दिल्ली यूनिवर्सिटी का पहला सेमेस्टर, du.ac.in पर आया बड़ा अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:03 PM IST

DU UG Admission calendar 2022: डीयू का पहला सेमेस्टर नवंबर 2022 में शुरू होगा और मार्च 2023 में समाप्त होगा, जिसके बाद दूसरा सेमेस्टर मार्च से जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर इस संबंध में जानकारी सामने आई है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।

Delhi University Calendar 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के फर्स्ट ईयर छात्रों के लिए 2 नवंबर को शैक्षणिक कक्षा शुरू करेगा, लेकिन आने वाले छात्रों को पहले और दूसरे सेमेस्टर के बीच केवल चार दिन का ब्रेक दिया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहला सेमेस्टर नवंबर 2022 में शुरू होगा और मार्च 2023 में खत्म होगा। इसके बाद दूसरा सेमेस्टर मार्च से जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। पहली सीट आवंटन लिस्ट 18 अक्टूबर को, दूसरी 30 अक्टूबर को और तीसरी सूची 10 नवंबर को जारी होगी।

Delhi University semester Calendar

दिल्ली यूनिवर्सिटी कैलेंडर 2022

सीट आवंटन की तीसरी लिस्ट जारी होने से पहले शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार पहले सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च तक और दूसरे सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा 17 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित होगी। इसके अलावा, सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) के तीसरे दौर के दौरान 5 से 7 नवंबर तक मिड-एंट्री विंडो खुलेगी।

End of Feed