DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में अब खेल यानी स्पोर्ट्स कोटा और ईसीए कोटे के तहत प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूजी कोर्स में इन कोटे के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि डीयू ने सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें सीट आवंटित हुई है की नहीं। अगर उन्हें सीट मिलती है तो तय समय-सीमा के भीतर उन्हें उसे स्वीकार करना होगा। अगर कोई भी छात्र ऐसा करने से चुकता है तो उसकी सीट रद्द हो जाएगा।
DU Admission 2026 (Photo - AI)
कब तक स्वीकार कर सकते हैं सीट
स्पोर्ट्स कोटा और ईसीए कोटा के तहत आवंटित सीटों को स्वीकार करने के लिए उम्मीदवारों को 13 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार शाम 4.59 बजे तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। उसके बाद उनकी सीट रद्द हो जाएगी। कुछ मिनटों की देरी भी छात्रों को भारी पड़ सकती है, इसलिए वह अंतिम समय का इंतजार करने के बजाए, समय रहते प्रक्रिया को पूरी कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - VC ऑफिस में काम करने का बड़ा मौका! डीयू की Vice Chancellor Internship के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेगा 6064 रुपये का स्टाइपेंड
आईटीईपी कार्यक्रम में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी
स्पोर्ट्स कोटा और ईसीए के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) ने ITEP की भी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की थी, जिसके लिए सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि आज 12 अगस्त की है। उम्मीदवारों के पास सीट स्वीकार करने के लिए कुछ ही घंटों का समय बाकी है, क्योंकि शाम 4.59 बजे के बाद वह इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएंगे।
डीयू यूजी स्पोर्ट्स और ईसीए कोटे की सीट अलॉटमेंट कैसे करें चेक?
- छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर स्टूडेंट लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करके लॉगिन करें।
- अब डैशबोर्ड पर सीट अलॉटमेंट सेक्शन पर जाएं।
- कॉलेज का नाम और अन्य जानकारी देखें।
- अगर आपको सीट स्वीकार करनी है एक्सेप्ट पर क्लिक करें।
- अगर आपको अपडेट के लिए जाना है तो अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें और फ्लोट पर क्लिक करें।
- अब सीट स्वीकार करने की रसीद को डाउनलोड करें।
क्या एक बार और मिलेगा मौका
बता दें कि अगर इस दौरान सीट अलॉटमेंट राउंड में सीटें खाली रह जाती हैं तो सीटों की संख्या के आधार पर एक और राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट और जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
