DSSSB Warder PET Admit Card 2026 Released: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने वार्डर (पुरुष) भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस चरण का इंतजार कर रहे थे, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। DSSSB वार्डर भर्ती परीक्षा के तहत फिजिकल टेस्ट का आयोजन 12 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए 1,000 से अधिक वार्डर पदों को भरा जाना है। भर्ती में शामिल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा सहित अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा।
DSSSB ने जारी किया वार्डर भर्ती फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर पहुंचना जरूरी है। बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को PET में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
DSSSB Warder PET Admit Card 2026 Download कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले DSSSB Warder PET Admit Card 2026 Website पर जाएं।
2. होम पेज पर DSSSB Warder PET Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
3. पोस्ट कोड 15/25 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
4. Second Tier PET, Skill Test या Online Examination से संबंधित विकल्प में जाएं।
5. अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें। इसमें Tier-I परीक्षा का रोल नंबर भी शामिल हो सकता है।
6. जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा।
7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका साफ प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के फिजिकल टेस्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी और परीक्षा केंद्र का विवरण दिया रहेगा। इसलिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र जैसी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
उम्मीदवारों को PET के दिन एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। किसी जानकारी में गलती दिखाई देने पर समय रहते DSSSB से संपर्क करें।
FAQs
1. DSSSB Warder का फिजिकल टेस्ट कब से कब तक होगा?
DSSSB Warder भर्ती का फिजिकल टेस्ट 12 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
2. DSSSB Warder PET एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना PET एडमिट कार्ड DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
3. अगर एडमिड कार्ड परीक्षा स्थल पर ले जाना भूल गए तो क्या होगा?
फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Bihar Police Constable 2026: 12 सितंबर को हेागा PST/DV, जारी हो गया एडमिट कार्ड
