DSSSB Safai Karmchari, Chawkidar Recruitment 2026: 10वीं पास कर सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB Safai Karmchari Recruitment) खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 25 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट में काम करना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन के लिए 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक है।
DSSSB Safai Karmchari, Chawkidar Recruitment 2026: डीएसएसएसबी सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर वैकेंसी
DSSSB Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- सफाई कर्मचारी - 10
- चौकीदार - 15
DSSSB Safai Karmchari Chawkidar Qualification: क्वालिफिकेशन और आयु सीमा
डीएसएसबी के सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी गई है। यहां आयु सीमा की गणना 01.06.2026 के अनुसार की जाएगी। इसलिए, उम्मीदवार का जन्म 02.06.1999 से पहले और 01.06.2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।
ऑनलाइन जमा कर सकेंगे आवेदन
उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से यानी डाक द्वारा / हाथ से / मेल द्वारा आदि प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और उन पर विचार नहीं किया जाएगा।
DSSSB Safai Karmchari Chawkidar Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DSSSB Safai Karmchari, Chawkidar Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
DSSSB Safai Karmchari Chawkidar Vacancy: अंतिम तिथि से पहले करें अप्लाई
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से काफी पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर लें और अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें ताकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कनेक्शन टूटने / लॉगिन करने में असमर्थता या विफलता की संभावना से बचा जा सके।
