DSSSB Result 2026 Declared: DSSSB ने एक अहम अपडेट जारी करते हुए स्टोर कीपर, पीजीटी (हिंदी) और टीजीटी (संस्कृत) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी के लिए ई-डोजियर अपलोड करने वाले शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के अंक और कट-ऑफ मार्क्स वेबसाइट पर डाल दिए हैं। यह भर्ती परीक्षा दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और NDMC में खाली पड़े पदों को भरने के लिए हुई थी। जो अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, वे अब DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
पीजीटी (हिंदी) के बारे में, जानें कितने पदों पर हुई थी भर्ती
विज्ञापन संख्या 07/2023 के तहत PGT हिंदी के कुल 12 पद निकाले गए थे। इसमें पुरुषों के लिए 5 और महिलाओं के लिए 7 सीटें थीं। आरक्षण के हिसाब से जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और EWS वर्ग के लिए सीटें बंटी हुई थीं।
परीक्षा और रिजल्ट का हाल
पीजीटी हिंदी की परीक्षा 16 और 17 जुलाई 2025 को ऑनलाइन मोड में कराई गई थी। कुल 5,260 उम्मीदवारों ने टेस्ट दिया था। सभी के नंबर DSSSB की OARS प्रणाली पर अपलोड हो चुके हैं। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 91 उम्मीदवारों को ई-डोजियर अपलोड करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 35 पुरुष और 56 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुरुषों में जनरल 10, EWS 5, OBC 5, SC 5 और ST 10 हैं। महिलाओं में जनरल 20, EWS 5, OBC 5, SC 10, ST 5 और दिव्यांग कैटेगरी में 11 उम्मीदवार हैं।
कट-ऑफ अंक क्या रहे
- पुरुष वर्ग में जनरल की कट-ऑफ 227.85, EWS की 213.29, OBC की 206.84, SC की 212.17 और ST की 187.62 रही।
- महिला वर्ग में जनरल 226.02, EWS 208.43, OBC 211.90, SC 204.18 और ST 194.54 अंक रहा।
- दिव्यांग महिला उम्मीदवारों के लिए कैटेगरी a में 191.02, b में 139.07 और c में 175.09 अंक कट-ऑफ तय हुई।
अगला स्टेप क्या है
बोर्ड ने साफ कहा है कि यह शॉर्टलिस्टिंग प्रोविजनल है। फाइनल सिलेक्शन तभी होगा जब उम्मीदवारों के दस्तावेज और योग्यता का वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को तय तारीख के अंदर ई-डोजियर अपलोड करना होगा। साथ ही बोर्ड ने ये भी बताया कि जिन पदों की भर्ती विज्ञापन 804/23 से 816/23 के तहत हो रही है, उनमें सेक्शन-B यानी सब्जेक्ट पार्ट में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स लाना जरूरी है। सेक्शन-A में ऐसा कोई नियम नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे बिना देरी किए DSSSB की वेबसाइट पर जाकर नोटिस पढ़ लें और ई-डोजियर अपलोड की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE Re-evaluation 2026: एक्स्ट्रा मार्क्स कैसे जुड़ते हैं, बोर्ड ने बताया पूरा नियम
TGT संस्कृत के बारे में
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने TGT संस्कृत (Sanskrit) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों के अंक और ई-डोजियर अपलोड करने हेतु कट-ऑफ जारी कर दी है। यह भर्ती निदेशालय शिक्षा (GNCTD) और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) में TGT संस्कृत पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। बोर्ड के अनुसार 27 अगस्त 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल 6,281 उम्मीदवारों में से 6,278 अभ्यर्थियों के अंक DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार OARS पोर्टल पर लॉगिन करके अपने अंक देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर कुल 1,185 उम्मीदवारों को ई-डोजियर अपलोड करने के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 826 पुरुष और 359 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
कट-ऑफ अंक क्या रहे
ई-डोजियर अपलोड के लिए पुरुष सामान्य वर्ग (UR) की कट-ऑफ 117.05 अंक, EWS की 105.81, OBC की 90.44, SC की 107.43 और ST की 101.68 अंक रही। वहीं महिला वर्ग में UR की कट-ऑफ 106.71, EWS की 100.01, OBC की 72.76, SC की 100.12 और ST की 94.18 अंक निर्धारित की गई है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शॉर्टलिस्टिंग अस्थायी है और अंतिम चयन उम्मीदवारों की पात्रता, दस्तावेज सत्यापन तथा आवेदन में दी गई जानकारी की जांच के बाद किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UP Police Constable Exam 2026: पेपर लीक और नकल रोकने के लिए बोर्ड ने जारी किया WhatsApp नंबर, जानें कैसे कर सकेंगे शिकायत
स्टोर कीपर के बारे में
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (DTTDC) में स्टोर कीपर (Store Keeper) पद के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05/24 के तहत निकाली गई थी। बोर्ड के अनुसार स्टोर कीपर पद के लिए कुल 9 रिक्तियां थीं, जिनमें सामान्य (UR), ओबीसी (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) और दिव्यांग वर्ग के पद शामिल थे।
इस भर्ती के लिए टियर-1 ऑनलाइन लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पहले 40 उम्मीदवारों को ई-डोजियर अपलोड करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद पात्रता, आरक्षण नियमों और अन्य शर्तों को ध्यान में रखते हुए अंतिम परिणाम तैयार किया गया।
- PGT
DSSSB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कुल 9 उम्मीदवारों को स्टोर कीपर पद के लिए अस्थायी रूप से चयनित (Provisionally Nominated) किया गया है। हालांकि अंतिम नियुक्ति से पहले संबंधित विभाग द्वारा उम्मीदवारों के दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता, आयु, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों का सत्यापन किया जाएगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है। उम्मीदवारों की पात्रता की अंतिम जांच DTTDC द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले की जाएगी।
