DRDO में अप्रेंटिसशिप का मौका, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स को स्टाइपेंड के साथ मिलेगा प्रशिक्षण

DRDO Apprentice Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपने सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL), तिमारपुर, नई दिल्ली में आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

DRDO Apprentice Recruitment 2026: सरकारी संस्थान में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपने सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL), तिमारपुर, नई दिल्ली में आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा और नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप का मौका

डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप का मौका

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों के माध्यम से भी चयन किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को सभी सूचनाएं ईमेल के जरिए भेजी जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार के अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। स्टाइपेंड की राशि उम्मीदवार की श्रेणी (आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएट) के अनुसार निर्धारित होगी।

End of Feed