DRDO Apprentice Recruitment 2026 in Hindi (डीआरडीओ में कैसे जाएं): डिफेंस सेक्टर में अप्रेंटिसशिप करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इस भर्ती में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में पद रखे गए हैं।
DRDO में अप्रेंटिसशिप का मौका (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने संबंधित योग्यता परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हों। CGPA सिस्टम वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 7.5 CGPA जरूरी है। योग्यता ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या ITI ट्रेड के आधार पर होनी चाहिए। खास बात यह है कि संबंधित योग्यता वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पूरी करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता या नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें - DRDO Apprentice Recruitment 2026 Notification Download Link
उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2026 को कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
| अप्रेंटिस कैटेगरी | पद |
|---|---|
| Graduate Apprentice | 50 |
| Technician Apprentice (Diploma) | 30 |
| Trade Apprentice (ITI) | 115 |
| Total Post | 195 |
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट और जरूरत पड़ने पर इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। चयन से पहले दस्तावेजों की जांच भी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवेदन में दिए गए ईमेल पते पर सूचना भेजी जाएगी।
पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी
चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में जॉइनिंग के समय वैध 'पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट' जमा करना होगा। यह प्रमाण पत्र उम्मीदवार के पिछले कम से कम एक साल के निवास स्थान या स्थायी पते से जारी होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और शर्तें जरूर देख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Indian Coast Guard में नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
