DM या JUDGE... किसके पास होती है ज्यादा पावर, नहीं जानते होंगे आप

DM or Judge who is More Powerful : डीएम एक पूरे जिला का राजा होता है। ऐसे में डीएम की पावर्स और रोल को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। बात अगर जज की करें तो जज के पास काफी सारी शक्तियां होती हैं। अगर दोनों को कंपेयर किया जाए तो क्या आप जानते हैं कि डीएम और जज में से कौन ज्यादा पावरफुल होता है? चलिये आपको बताते हैं...

DM and Judge Powers : डीएम बनने का सपना लाखों युवा देखते हैं। इसके लिए देश की सबसे मुश्किल परीक्षा UPSC पास करनी होती है। फिर जाके ट्रेनिंग के बाद डीएम बना जाता है। जज की बात करें तो ये कानून में इस पद का ओहदा बहुत ऊपर होता है। जज बनना अपने आप में बहुत बड़ी बात मानी जाती है। लाखों स्टूडेंट्स हर साल इसके लिए पेपर देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा पावरफुल होता है? दोनों में से किसके पास ज्यादा शक्तियां होती हैं?

DM or Judge who is more powerful

DM or Judge who is more powerful

दोनों के पास अलग-अलग शक्तियां IAS and JUDGE Powers

अगर बात करें डिस्ट्रिक्ट जज और डीएम की तो दोनों ही एक जिले से जुड़े हुए होते हैं। दोनों के पास अपने काम और अपनी अपनी शक्तियां होती हैं।मगर इनकी जिम्मेदारियां बेहद अलग होती हैं। दोनों ही जिले के प्रमुख पदों पर विराजमान होते हैं। सबसे पहले बात अगर डीएम की करें तो ये पूरे जिले का प्रशासनिक अधिकारी होता है। DM को पूरे जिले का मुखिया भी कहा जा सकता है। जिला न्यायाधीश पूरे जिले का सर्वोच्च न्यायिक अधिकारी होती है। ये जिला अदालत में सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करता है।

End of Feed