Dhanteras 2025 Date Holiday: कुछ ही दिनों में दिवाली से लेकर छठ पूजा जैसे पर्व शुरू हो रहे हैं। इसके बाद कई सारे त्योहार जैसे नरक चतुर्दशी, कालीपूजा, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहार भी हैं। ऐसे में कई राज्यों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। ऐसे में जान लेते हैं कि इस त्योहारी सीजन में छुट्टियों को लेकर क्या अपडेट है।
Dhanteras School closed 2025
किस दिन रहेगी छुट्टी? (School Holiday List)
अक्तूबर में दिवाली के मौके पर कई स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टी का ये ब्रेक 18 अक्तूबर से शुरू होकर 23 अक्तूबर तक है। इन 6 दिनों में कई बड़े त्योहार जैसे धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पड़ रहे हैं। देश के कई स्कूल इसी शेड्यूल को फॉलो करने वाले हैं। ऐसे में बच्चों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का पूरा मौका मिलेगा। स्कूल हॉलिडे 18 अक्तूबर से शुरू होकर 23 अक्तूबर तक हैं। यानी 23 अक्टबर के बाद स्कूल खुलने की संभावना हैं।
दिल्ली एनसीआर में कब है छुट्टी? (Diwali Holiday List)
कई स्कूल छुट्टी के इस शेड्यूल को फॉलो करने वाले हैं। मगर कई राज्यों ने छुट्टियां बढ़ाने का भी ऐलान किया है। बिहार की बात करें तो यहां दिवाली और छठ पूजा के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे। यानी कि छुट्टियां 29 अक्तूबर तक बढ़ाई जा सकती हैं। कर्नाटक की बात करें तो यहां 20 और 22 अक्तूबर को दिवाली अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली एनसीआर में 19 से लेकर 23 अक्तूबर तक की छुट्टी की घोषणा की गई है। कई संस्थानों में छुट्टियां 28 अक्तूबर यानी छठ पूजा तक बढ़ाई जा रही हैं।
राजस्थान में कब की है छुट्टी? (Dhanteras Holiday )
राजस्थान में दिवाली की छुट्टियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। दिवाली की छुट्टियां यहां 13 अक्तूबर को ही शुरू हो चुकी हैं। ये ब्रेक 23 अक्तूबर तक रहेगा। यहां बच्चों की छुट्टियां 12 दिनों की घोषित की गई हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 20 से लेकर 23 अक्तूबर को दिवाली की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
