Delhi University PhD Registration: डीयू ने बढ़ाई पीएचडी एडमिशन की अंतिम तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 15, 2026, 08:45 PM IST

DU PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और UGCF के तहत चार साल के यूजी कोर्स कर रहे उम्मीदवार, जो डायरेक्ट पीएचडी में प्रवेश की आवेदन समय सीमा को आगे बढ़ा दी गई है।

DU PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 और अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF) के तहत चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) में पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी (PhD) एडमिशन 2026 की समय-सीमा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत योग्य उम्मीदवार बिना किसी जल्दबाजी के विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। इसमें एकेडमिक सेशन 2026 में 4 साल का ग्रेजुएशन पूरा करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए डायरेक्ट PhD एडमिशन का रास्ता खोल दिया है। इस पहल के माध्यम से छात्र अब बिना मास्टर (PG) डिग्री के ही सीधे डॉक्टरेट स्तर की पढ़ाई में दाखिला ले सकेंगे।

Delhi University PhD Registration

Delhi University PhD Registration

आवेदन की नई तिथि

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पात्र उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए 16 सितंबर 2026 तक का समय दिया है। छात्र आधिकारिक पीएचडी पोर्टल pgportal.uod.ac.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

End of Feed