Delhi University PG Admission 2026-27: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2026-27 के लिए PG एडमिशन शुरू, जानें आखिरी तारीख, योग्यता, फीस और आवेदन का तरीका

Delhi University PG Admission 2026-27: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र DU से मास्टर्स करना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Delhi University PG Admission 2026-27: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र DU से मास्टर्स करना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार एडमिशन पूरी तरह CUET-PG 2026 स्कोर के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के लिए नए फीचर्स भी जोड़े हैं। DU के अनुसार, PG कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एडमिशन कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम यानी CSAS-PG पोर्टल के जरिए होगा।

Delhi University PG Admission 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि सभी PG कोर्स में दाखिला CUET-PG 2026 के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। जिस विषय में छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, उसी विषय के CUET-PG स्कोर को माना जाएगा।

End of Feed