St. stephen college appoints first woman principal : दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रोफेसर सुसान एलियास को नए प्रिंसिपल का पदभार दिया गया है। इसी के साथ वे 245 साल से भी ज्यादा पुराने इस संस्थान की कमान संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं। वे कॉलेज की पहली महिला प्रिंसिपल होंगी जो 1 जून 2026 से अपना पदभार संभालेंगी। ऐसे में कॉलेज का ये फैसला इसके 145 साल पुराने इतिहास में एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Delhi St. Stephen College appoints first woman
सुसान एलियास संभालेंगी प्रिसिंपल का पद
सेंट स्टीफंस कॉलेज के आधिकारिक बयान में भी कहा गया है कि प्रोफेसर सुसान एलियास कॉलेज की 14वीं प्रिंसिपल के तौर पर पदभार संभालेंगी। वे इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। इस घोषणा पर दिल्ली के बिशप और कॉलेज के चेयरमैन, Rt Revd डॉ. पॉल स्वरूप के हस्ताक्षर थे।
मंगलवार को कॉलेज द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह नियुक्ति 1 जून, 2026 से प्रभावी होगी। नोटिस में कहा गया है, "कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रो. सुसान एलियास 1 जून, 2026 से कॉलेज की 14वीं प्रिंसिपल और पहली महिला प्रिंसिपल के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
लंबे समय से खाली रहा पद
संस्थान में नियुक्तियों से संबंधित प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते, कॉलेज में प्रिंसिपल का पद लंबे समय तक खाली रहा था। प्रो. एलियास के पास तीन दशकों से अधिक का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव है, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत के इंजीनियरिंग और अनुसंधान संस्थानों में रहा है।
उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने हाल ही में जनवरी से मई 2026 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश में प्रो-वाइस चांसलर (रिसर्च) के तौर पर काम किया। इससे पहले अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2025 के बीच वे हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर (रिसर्च) थीं।
सबसे पुराने कॉलेजों में से एक
उन्होंने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी कई पदों पर काम किया, जिनमें स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में प्रोफेसर और डीन; सेंटर फॉर एडवांस्ड डेटा साइंस में प्रोफेसर और डिप्टी डायरेक्टर; और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में एसोसिएट प्रोफेसर और डिपार्टमेंट हेड शामिल हैं। बताते चलें कि 1881 में स्थापित, सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है।
