Delhi Police PE/MT 2025: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। दिल्ली पुलिस ने कई पदों के लिए होने वाले शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PE&MT) को स्थगित कर दिया है। यह फैसला खराब मौसम को देखते हुए लिया गया है। जिन उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 22 अगस्त 2026 से या उसके बाद निर्धारित था, उन्हें अब नई तारीख का इंतजार करना होगा।
दिल्ली पुलिस भर्ती की फिजिकल परीक्षा हुई स्थगित (Image - ChatGPT)
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कई भर्ती पदों के उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट को फिलहाल टाल दिया गया है। इनमें शामिल हैं-
- कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव): 22 अगस्त 2026 से आगे निर्धारित PE&MT स्थगित
- हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल): सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का PE&MT स्थगित
- हेड कांस्टेबल (AWO/TPO): सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का PE&MT स्थगित
- कांस्टेबल (ड्राइवर): सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का PE&MT स्थगित
यानी जिन अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए फिजिकल टेस्ट में शामिल होना था, उन्हें फिलहाल पुराने शेड्यूल के अनुसार परीक्षा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा से क्यों कठिन है PET/PST? जानें कब से शुरू कर देनी चाहिए तैयारी
खराब मौसम के कारण लिया गया फैसला
अधिकारियों ने बताया है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए PE&MT को स्थगित किया गया है। फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना होता है। ऐसे में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
नई तारीख कब जारी होगी?
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने स्थगित किए गए PE&MT की नई तारीख घोषित नहीं की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, संशोधित शेड्यूल बाद में अलग से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नई तारीख की घोषणा होने तक इंतजार करें और पुराने शेड्यूल के आधार पर PE&MT के लिए रिपोर्ट न करें।
उम्मीदवार कहां देखें नया शेड्यूल?
नई तारीख और अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार दिल्ली पुलिस और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर विजिट कर सकते हैं।
- Delhi Police की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in है।
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in है।
भर्ती प्रक्रिया में PE&MT क्यों है जरूरी?
दिल्ली पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए PE&MT महत्वपूर्ण चरण होता है। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाती है।
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) और कांस्टेबल (ड्राइवर) जैसे पदों के लिए भी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होने के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करना होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway Group D भर्ती में दौड़ निकालना क्यों जरूरी होता है? जानें क्या है वजह
